अब कहां हैं सलमान खान की वांटेड गर्ल आयशा टाकिया? जानिए कैसा रहा उनका फिल्मी सफर

आयशा टाकिया भले ही आज फिल्मी दुनिया से दूर हो गई हैं, लेकिन वो अपने फैंस के बीच अक्सर चर्चा में रहती हैं. इस हसीना ने कभी अपनी खूबसूरत अदाओं से फैंस के दिलों पर राज किया था, लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने सर्जरी के चलते अपन चेहरा बिगाड़ लिया. आयशा 10 अप्रैल को अपना 40वां बर्थडे मनाने वाली हैं. ऐसे में आइए जानते है कि अब आयशा कहां हैं और क्या कर रही हैं.

इन फिल्मों में नजर आईं आयशा टाकिया
आयशा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में आई फिल्म ‘टार्ज़न: द वंडर कार’ से की थी. अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इसके बाद वो कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहीं, जिसमें ‘सोचा न था’ (2005),  ‘दिल मांगे मोर’ (2004), ‘सलाम-ए-इश्क’ (2007) और ‘पाठशाला’ (2010) शामिल हैं. हालांकि, आयशा का इंडस्ट्री में पहचान सलमान खान की वांटेड गर्ल बनकर मिली. वो भाईजान के साथ फिल्म ‘वांटेड’ (2009) में नजर आई थीं, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री लोगों की खूब पसंद आई.

आयशा टाकिया की आखिरी फिल्म हुई फ्लॉप
आयशा की आखिरी फिल्म साल 2011 में आई ‘Mod’ थी, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. फिल्म में एक्ट्रेस के साथ रणविजय सिंह और रघुवीर यादव जैसे एक्टर्स नजर आए थे. बॉक्स ऑफिस पर असफलता का मुंह देखने के बाद आयशा ने हमेशा-हमेशा के लिए एक्टिंग छोड़ दी. उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी पर ध्यान देने का फैसला किया.

अब कहां हैं सलमान खान की वांटेड गर्ल आयशा टाकिया? जानिए कैसा रहा उनका फिल्मी सफर

साल 2009 में बॉयफ्रेंड से की शादी
आयशा ने साल 2009 में अपने बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी रचाई. उस वक्त एक्ट्रेस केवल 23 साल की थीं. बता दें कि फरहान एक रेस्टोरेंट मालिक हैं और समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शादी के बाद आयशा ने अपना सरनेम बदलकर टाकिया आजमी कर लिया और इस्लाम कबूल कर लिया. शादी के कुछ ही समय बाद इस कपल ने एक बेटे का वेलकम किया.

अब कहां हैं सलमान खान की वांटेड गर्ल आयशा टाकिया? जानिए कैसा रहा उनका फिल्मी सफर

मुंबई में रहती हैं आयशा टाकिया
आयशा फिलहाल लाइमलाइट से दूर मुंबई में अपने परिवार के साथ रह रही हैं. वो एनिमल वेलफेयर (जानवरों की सुरक्षा) से जुड़ी हुई हैं. इसके अलावा वो वीगन लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने के कार्यों में बिजी हैं.

अब कहां हैं सलमान खान की वांटेड गर्ल आयशा टाकिया? जानिए कैसा रहा उनका फिल्मी सफर

बता दें कि आयशा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.

Leave a Comment