अब तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं रवीना टंडन की बेटी, इस एक्टर संग पर्दे पर रोमांस करती दिखेंगी राशा थडानी

बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी जल्द ही तेलुगु सिनेमा में कदम रखने वाली हैं. वो अपनी पहली साउथ इंडियन फिल्म ‘श्रीनिवास मंगापुरम’ से तेलुगु फिल्मों में डेब्यू करेंगी, जिसमें वो जया कृष्णा घट्टामनेनी के अपोज़िट नजर आएंगी, जो तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के भतीजे हैं. फिल्म को अजय भूपति डायरेक्ट कर रहे हैं और ये रोमांटिक ड्रामा पहले ही दर्शकों में एक्साइमेंट पैदा कर चुकी है. हाल ही में निर्माताओं ने राशा के किरदार की जानकारी एक नए पोस्टर के जरिए शेयर की है.

इस किरदार में छाएंगी राशा
निर्माताओं ने हाल ही में राशा थडानी को मंगा के रूप में पेश करते हुए एक नया पोस्टर रिलीज किया. पोस्टर में राशा पर्पल कुर्ती पहने हरी-भरी जगह और खिलते अमैरिलिस फूलों के बीच खड़ी नजर आ रही हैं. इस शांत और खूबसूरत बगीचे के सेटिंग और उनका सॉफ्ट, इमोशन से भरा लुक पोस्टर को बेहद अट्रैक्टिव बना देता है.

सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए टीम ने लिखा, ‘एक खूबसूरत शुरुआत. श्रीनिवास मंगपुरम से तेलुगु सिनेमा में राशा थडानी को ‘मंगा’ के रूप में पेश करते हुए. जल्द ही बड़े पर्दे पर उनके अभिनय को देखने के लिए तैयार हो जाइए.’

अभी हाल ही में रिलीज हुए एक और पोस्टर में राशा थडानी का एक बिल्कुल अलग अवतार देखा जा सकता है. इस पोस्टर में वो ब्लैक टॉप और ब्लू जीन्स में बाइक पर बैठी नजर आ रही हैं. उनका कॉन्फिडेंट पोज और एज़्डी स्टाइलिंग उनके पहले सॉफ्ट लुक से एकदम अलग है, जिससे फिल्म में उनके किरदार की मल्टीलेयर का हिंट मिलता है.

जया कृष्णा घट्टामनेनी का भी पहला लुक हो चुका है रिवील
श्रीनिवास मंगपुरम फिल्म में जया कृष्णा घट्टामनेनी भी अपने करियर में पहली बार एक्टिंग करते नजर आएंगे. महेश बाबू के भतीजे जया कृष्णा का पहला लुक पहले ही सामने आ चुका था, जिसमें वह बाइक पर बैठे हुए इंटेंस और फियरलेस अंदाज में नजर आए थे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह एक पैशनेट रोमांटिक ड्रामा होगा. फिल्म के निर्देशक हैं अजय भूपति हैं, म्यूजिक की जिम्मेदारी GV प्रकाश कुमार संभाल रहे हैं.

राशा थडानी का करियर
बता दें, तेलुगु डेब्यू से पहले राशा ने हिंदी सिनेमा में 2025 की फिल्म आजाद से एक्टिंग की शुरुआत की थी. इस फिल्म में अजय देवगन और आमन देवगन भी नजर आए थे. अब श्रीनिवास मंगपुरम के साथ राशा अपने करियर को आगे बढ़ा रही हैं. फिल्म में नए चेहरे, जाने-माने निर्देशक और कंट्रास्टिंग किरदार के रिवील्स के साथ, श्रीनिवास मंगपुरम दोनों लीड एक्टर्स के लिए एक यादगार डेब्यू प्लेटफॉर्म साबित होने की दिशा में है.


Leave a Comment