आंध्र प्रदेश की जनता ने राज्य में बढ़ती अराजकता, कथित सियासी दुश्मनी और अपराधिक गतिविधियों को लेकर देश के सर्वोच्च नेतृत्व का दरवाजा खटखटाया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रही एक गंभीर अपील के जरिए लोगों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शासक दल की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग की है.
लोगों ने क्या अपील की
लोगों का कहना है कि आम नागरिक अब असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. यह अपील उस समय सामने आई है जब राज्य में राजनीतिक तनाव और अपराधों को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं. पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों से शासक पक्ष की ओर से की जा रही धक्केशाही और हिंसा की शिकायतें सामने आ रही हैं. जनता द्वारा की गई यह अपील किसी राजनीतिक दल से जुड़ी हो या आम नागरिकों का दर्द, इसमें स्थिति की गंभीरता साफ झलक रही है.
लोगों का कहना है कि राज्य में कानून का राज समाप्त हो गया है और जरूरतमंदों को न्याय नहीं मिल पा रहा है. अपील में खास तौर पर चेतावनी दी गई है कि यदि तत्काल सुधार नहीं किया गया तो आंध्र प्रदेश की यह बदहाल स्थिति पूरे देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचा सकती है.
सत्ता के दुरुपयोग के कई मामले
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हाल के दिनों में सत्ता के दुरुपयोग के कई मामले सामने आए हैं, जिससे आम जन में भारी रोष है. लोगों का विश्वास टूट रहा है और वे अब केंद्र सरकार के हस्तक्षेप को ही अंतिम उम्मीद के रूप में देख रहे हैं. राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए किए गए इस पोस्ट में सरकारी तंत्र की लापरवाही पर सवाल उठाए गए हैं.
यह मामला लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों के लिए एक चेतावनी बन गया है. जब तक कानून व्यवस्था को चुस्त करने के ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक आंध्र प्रदेश के लोगों का यह आक्रोश और बढ़ सकता है. अब देखने वाली बात होगी कि केंद्र सरकार इस मामले में कितनी संवेदनशीलता और गति के साथ कार्रवाई करती है.
ये भी पढ़ें