रियलिटी शो ‘द 50’ भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन इससे जुड़े विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. शो के बाद जहां रजत दलाल अपनी पर्सनल लाइफ और विवादों पर खुलकर बात कर रहे हैं, वहीं अब मोनालिसा ने बिना नाम लिए उन पर तीखा जवाब दिया है. एक्ट्रेस ने साफ इशारा करते हुए कहा कि कुछ लोग शो से बाहर आने के बाद भी उससे बाहर नहीं निकल पाए हैं.
मोनालिसा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो किसी का नाम लिए बिना ही भड़कती हुई नजर आ रही हैं. जिसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि रजय दलाल के लिए है, क्योंकि रजत दलाल ने हाल ही में कहा था कि उन्हें मोनालिसा की कही किसी भी बात से फर्क नहीं पड़ता है.
फूटा मोनालिसा का गुस्सा
वहीं अब एक्ट्रसे ने वीडियो शेयर कर कहा, ‘मेरे बारे में बहुत कुछ बोला जा रहा है. मैं ये सब डिसकस नहीं करना चाहती थी. लेकिन कुछ लोग रियलिटी शो से बाहर आने के बाद भी शो से निकल ही नहीं पाते हैं, उनकी रियल लाइफ भी फेक है. शो के अंदर की चीजें भी बाहर ले आते हैं क्योंकि ऐसे रिएक्ट करेंगे, तभी तो दिखेंगे.’
मोनालिसा वीडियो में आगे कहती हैं, ‘मेरे बारे में बोला जा रहा है कि मैं बहुत गुस्से में हूं. मेरे गुस्से से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है, तो किसी को मेरे गुस्से से क्यों फर्क पड़ेगा, क्योंकि शो के अंदर हमने कुछ गलत नहीं बोला है न कोई गाली दी है. लेकिन मेरे बारे में बहुत कुछ कहा गया है.
पीआर टीम पर भड़की
मोनालिसा ने आगे कहा, ‘उनके पेड पीआर करने वाले लोगों की कोई सीमा नहीं है. पता नहीं कहां से आते हैं वो लोग. उनको ये सब करने में मजा आता है. हमें एक से बढ़कर एक घटिया बातें सुनने को मिल रही हैं. मेरी मां और परिवार को लेकर गलत बातें की जा रही हैं. अगर मेरी वजह से किसी और के साथ ऐसा होता तो मैं खुद उस मामले को रोकती, क्योंकि मेरी परवरिश ऐसी नहीं है.’
‘मैं 20, 22 साल से हूं’- मोनालिसा
उन्होंने ये भी क्लियर किया कि उन्हें फेम की जरूरत नहीं है. एक्ट्रेस ने कहा, मैं 20, 22 सालों से हूं मुझे आपसे फेम पाने की काई जरूरत नहीं है.’ मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ बातें बोलना जरूरी था. 100 से ऊपर भोजपुरी फिल्में, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ फिल्में, बिग बॉस-10, नच बलिए 8, ‘नजर’ सबसे पॉपुलर सुपरनैचुरल शो और भी बहुत कुछ, जिसे मैं भी भूल रही हूं. लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया. इसके बाद भी मुझे आपके जरूरी फेम नहीं चाहिए भाई.’