‘आप हमसे पूछ तो लेते’, IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रही हैं. हाल ही में उनके गोदभराई की कई तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हुई है. इसी बीच दिव्यांका का एक पोस्ट सभी फैंस को हैरान कर रहा है.

दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया ने एक न्यूजपेपर की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक आर्टिकल में उनकी तस्वीर के साथ ‘लेट मदरहुड’ और IVF से जुड़ी स्टोरी लिखी गई है. दोनों ने इस खबर को गलत बताया और अपनी कहानी बताई.

दिव्यांका ने अपनी प्रेग्नेंसी को बताया नेचुरल 

दिव्यांका त्रिपाठी ने तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘हाय, हम मेडिकल साइंस की तरक्की और इससे लोगों को मिलने वाली उम्मीद की सराहना करते हैं, लेकिन हम एक बात साफ करना चाहते हैं कि हमारे पॉजिटिव रिजल्ट्स IVF की वजह से नहीं हैं, बल्कि यह नेचुरल है. यह बात भी अपने आप में एक अलग तरह की उम्मीद जगाती है. माता-पिता बनने का हर रास्ता खूबसूरत होता है और आप अपने आर्टिकल के जरिए जो जागरूकता फैला रहे हैं, हम उसका समर्थन करते हैं. बस अच्छा होता अगर आप हमसे पूछ लेते कि ये बात हमारे मामले में सही है या नहीं. हमारी यहां तक पहुंचने की अपनी एक कहानी है, लेकिन ये वाली कहानी हमारी नहीं है.

विवेक ने भी जताई नाराजगी 

इसके अलावा दिव्यांका के पति विवेक दहिया ने भी स्टोरी शेयर कर लिखा, ‘हम जिम्मेदार पत्रकारिता को महत्व देते हैं और ये देखकर हैरानी हुई कि हमारी तस्वीर को IVF से जुड़ी खबर के साथ दिखाया गया, जबकि हमारी जर्नी पूरी तरह नेचुरल रही है. यह सही नहीं है. सही जानकारी बहुत मायने रखती है और इस बारे में हमसे कोई पुष्टि नहीं की गई.’ 

10 साल बाद गूंजेगी किलकारी 

बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने साल 2010 में शादी की थी और 10 साल बाद उनके घर किलकारी गूंजने वाली है, जिसके लिए दोनों बहुत ही एक्साइटेड है. वहीं दिव्यांका ने अपने करियर में कई टीवी शोज में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी स्टार प्लस के शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला के किरदार से मिली. इसके अलावा विवेक भी इसी सीरियल में एसीपी अभिषेक सिंह के किरदार में नजर आए थे. 

Leave a Comment