आमिर खान की बेटी ईरा को बॉडीशेम करने वालों पर भड़के आभिनव शुक्ला, बोले- ‘ना ड्रामा, ना शो-ऑफ…’

टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला अपनी बात को बड़ी ही बेबाकी से रखते हैं. वो देश- दुनिया से जुड़े हर मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं. साथ ही साथ ट्रोल्स को भी करारा जवाब देते हैं. ऐसा वो केवल अपने लिए ही नहीं करते बल्कि दूसरों के लिए उनके मन में ऐसे ही भाव है. हाल ही में अभिनव ने आमिर खान की बेटी ईरा खान को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है. ऐसा कर उन्होंने ईरा का समर्थन किया है और ये बताया है कि वो ऐसी कोई बकवास चुपचाप नहीं सुनने वाले हैं.

दरअसल कुछ दिन पहले ही ईरा खान ने टाटा मुंबई मैराथन में भाग लिया था. यहां पर वो अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने एक व्हाइट कलर का टैंक टॉप पहना था और इसके साथ ब्लैक शॉर्ट्स पहने थे. इसे लेकर ही लोगों ने ईरा को ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों ने ईरा को ट्रोल करते हुए कहा कि उन्हें अपने शरीर के हिसाब से कपड़े पहनना चाहिए. तो वहीं कई लोगों ने उनकी शारीरिक बनावट पर भी कमेंट किया.

अभिनव हुए नाराज

ये ट्वीट जब अभिनव शुक्ला ने देखा तो वो इसे अनदेखा नहीं कर पाए. उन्होंने एरक ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘एक स्टारकिड को रियल है और डाउ टू अर्थ है, वो कभी भी एनटाइटल्ड एक्ट नहीं करती, कोई ड्रामा नहीं, कोई शोऑफ नहीं, ना कोई 5 बाउंसर और मैनेजर लेकर घूमना… कई बार वो और उसका भाई साधारण कपड़ों में रिक्शा में घूमते हैं.’

पहले भी किया है रिएक्ट

हालांकि अभिनव के इस रिएक्शन के बाद यूजर ने अपना पहला ट्वीट ही डिलीट कर दिया. जिसके चलते ये मामला यहीं पर शांत हो गया. लेकिन अभिनव के इस रिएक्शन से ये तो साफ है कि वो इस तरह की बदतमीजी किसी के लिए भी बर्दाशत नहीं करेंगे. बता दें कि कुछ दिन पहले नोएडा में हुए इंजीनियर के मौत हादसे पर भी अभिनव में अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था.


Leave a Comment