इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी खौफनाक कहानी! 14 साल की छात्रा 5 महीने की गर्भवती

Tamil Nadu Minor Pregnancy Case: तामिलनाडु सलेम जिले के आत्तूर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां रहने वाले 22 साल का युवक अरुण विजय की इंस्टाग्राम पर 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा से दोस्ती हो गई. सोशल मीडिया पर शुरू हुई यह दोस्ती धीरे-धीरे मुलाकातों में बदल गई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. 

बताया जा रहा है कि समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई और लड़की अकसर अरुण विजय के घर जाने लगी. इसी दौरान आरोपी ने कई बार घर में अकेला होने का फायदा उठाकर छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

बेहोश होने के बाद खुला मामला

कुछ दिन पहले लड़की घर पर अचानक बहुत थकी हुई महसूस करने लगी और बेहोश हो गई. यह देखकर उसके माता-पिता घबरा गए और तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए. सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्रा की जांच की, जिसके बाद चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई. जांच में पता चला कि 14 साल की यह नाबालिग छात्रा करीब पांच महीने की गर्भवती है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता का देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस अस्पताल पहुंची और छात्रा से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसकी दोस्ती अरुण विजय से थी और उसी के साथ उसके संबंध बने थे. छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अरुण विजय को गिरफ्तार कर लिया. बाद में उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

अदालत ने पुलिस को यह भी निर्देश दिया है कि पीड़ित छात्रा को उचित चिकित्सा उपचार और काउंसलिंग उपलब्ध कराई जाए. साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस मामले में आरोपी के माता-पिता की कोई भूमिका या जानकारी थी या नहीं. इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के कारण 14 साल की लड़की के पांच महीने की गर्भवती होने की घटना ने इलाके के लोगों में सनसनी फैला दी है.

Leave a Comment