टीवी की OG क्वीन एकता कपूर का सीरियल ‘नागिन’ साल 2015 से ही लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है. इस सीरियल के सात सीजन आ चुके हैं और हर सीजन को खूब प्यार मिलता है, इसी बीच अब हाल ही में एकता कपूर ने इच्छाधारी नाग और नागिन से अपना कनेक्शन बताया है. सोशल मीडिया पर लोग उनके इस कनेक्शन पर काफी हंस रहे हैं और साथ ही साथ उन्हें नागमाता बता रहे हैं.
एकता का ‘इच्छाधारी नाग- नागिन कनेक्शन’
दरअसल एकता कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो 1979 में रिलीज हुई फिल्म ‘जान दुश्मन’ का है. जिसमें जितेंद्र ‘इच्छाधारी नाग’ के किरदार में नजर आए थे. इस वीडियो को शेयर करते हुए एकता ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे पापा असली नाग (इच्छाधारी) है, क्या इससे मैं भी नागिन बन जाती हूं ??’ यहां देखें वीडियो:
लोगों ने एकता को बोला ‘नागमाता’
एकता के इस मजेदार नागिन कनेक्शन पर फैंस बड़े ही मजेदार तरीके से ठहाके लगा रहे हैं. इस वीडियो पर लोगों जो रिएक्शंस रहे हैं से देख कोई भी जोर जोर से हंसेगा. एक सोशल मीडिया यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘हां हां इसलिए तो टीवी की नागमाता हो तुम’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘नागमाता फॉरेवर’, तो वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘नागमाता इसी बात पर एक कैमियो तो बनता है नागिन 7 में’. इसी तरह के मजेदार कमेंट्स एकता के इ पोस्ट में देखने को मिल रहे हैं.



‘नागिन 7’ के बारे में
बता दें कि इन दिनों एकता के मशहूर शो ‘नागिन’ का सातवां सीजन टीवी पर प्रसारित हो रहा है. इस शो में ‘उडारियां’ फेम एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी नागिन के किरदार में नजर आ रही हैं. प्रियंका के किरदार का नाम सीरियल में अनंता है, जो तेजस्वी प्रकाश के ‘नागिन 6’ के किरदार प्रार्थना की बेटी है. शो के सातवें सीजन को भी बहुत पसंद किया जा रहा है. ये शो टीआरपी में भी टॉप 5 में रहता है.