‘एक दिन में 100 साड़ियों में करती थीं शूट’, सुनकर दंग रह जाएंगे ‘द 50’ फेम शायनी दोषी के पुराने दिन

टीवी इंडस्ट्री में आज चमक रहे सितारों के पीछे अक्सर लंबा और मुश्किल संघर्ष छिपा होता है, जो हर किसी को नजर नहीं आता. कई कलाकार अपनी मेहनत और छोटे-छोटे कामों से शुरुआत करके बड़ा मुकाम हासिल करते हैं. ऐसी ही एक कहानी है ‘पांड्या स्टोर’ और ‘द 50’ फेम शायनी दोषी की, जिन्होंने अपने शुरुआती दिनों में बहुत चुनौतियों का सामना किया. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे उन्होंने छोटे-छोटे कामों से अपने करियर की शुरुआत की.

एक दिन ने 100 साड़ी…

शायनी ने फिल्मीज्ञान से बातचीत में बताया, ‘अपने स्ट्रगल के दिनों में मैं सूरत जाती थी. 4 घंटे की ट्रेन होती थी सुबह-सुबह और मैं वहां जाकर दिन में 100 साड़ी में शूट करती थी. दिन के अंत तक मेरे पैर सूझ जाते थे क्योंकि मैं पूरा दिन खड़ी हूं और 100 साड़ी पहनी थी. इस 100 साड़ी को सूट करने में मुझे एक दिन के 10,000 रुपये मिलते थे. उस समय 10,000 रुपये बहुत होते थे. गुजरात में अभी बहुत यंग बच्चे स्ट्रगल कर रहे है, तो मैं यही कहना चाहूंगी कि कोई काम बड़ा-छोटा नहीं होता है. मैंने भी शुरुआत यही से की थी और आज यहां पहुंची हूं.’

शायनी का करियर और शोज

बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में की थी. उनका पहला शो ‘सरस्वतीचंद्र’ था, जिसमें उन्होंने कुसुम देसाई का किरदार निभाया. इसी शो से उन्हें पहचान मिलनी शुरू हुई और दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को पसंद किया. इसके बाद वो ‘सरोजिनी – एक नई पहल’, ‘ बहू हमारी रजनीकांत’, ‘लाल इश्क’ और ‘अलिफ लैला’ जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं. हालांकि, उन्हें असली पहचान स्टार प्लस के हिट शो ‘पांड्या स्टोर’ से मिली, जिसमें उन्होंने धरा पांड्या का किरदार निभाया. इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. इसके अलावा वह रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ और ‘द 50’ में भी नजर आ चुकी हैं.

Leave a Comment