‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ में होगी क्रिस इवांस की एंट्री? वायरल वीडियो ने फैंस के बीच मचाई हलचल

हॉलीवुड और सुपरहीरो फिल्मों के फैंस के लिए इन दिनों एक खबर चर्चा में है. क्रिस इवांस यानी कैप्टन अमेरिका को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मची हुई है. लंबे समय से लोग उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे और अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वो एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार में नजर आ सकते हैं. खास बात यह है कि उनकी वापसी सिर्फ एक फिल्म तक नहीं, बल्कि मार्वल की आने वाली दो बड़ी फिल्मों में देखने को मिल सकती है. 

स्टीव रोजर्स के किरदार में दिखेंगे क्रिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिस इवांस सिर्फ ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में ही नहीं, बल्कि ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ में भी कैप्टन अमेरिका यानी स्टीव रोजर्स के रूप में नजर आ सकते हैं. दिसंबर 2025 में रिलीज हुए टीजर क्लिप्स में उनके किरदार की झलक दिखाई गई थी. इसकी कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां ‘एवेंजर्स: एंडगेम्स’ खत्म हुई थी. माना जा रहा है कि स्टीव रोजर्स का अतीत में जाकर पेगी कार्टर के साथ जिंदगी बिताने का फैसला मल्टीवर्स में बड़ी गड़बड़ी की वजह बन सकता है. इसी से ‘इंकर्जन’ जैसी घटनाएं दुनियाओं को टकराव की ओर ले जाती हैं. 

इसी बीच एक फैन का शेयर किया गया वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें क्रिस इवांस जल्द ही अगली फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं. हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं. यहां देखें वीडियो

फिल्म की स्टारकास्ट 

बता दें, ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. इसमें एंथनी मैकी नए कैप्टन अमेरिका के रूप में दिखेंगे, वहीं बेनेडिक्ट कंबरबैच, डॉक्टर स्ट्रेंज की भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा क्रिस हेम्सवर्थ, सेबेस्टियन स्टेन और लेटिटिया राइट जैसे कई स्टार्स भी फिल्म का हिस्सा होंगे. इस फिल्म का निर्देशन रूसो ब्रदर्स कर रहे हैं, जिन्होंने पहले भी कई हिट मार्वल फिल्में दी हैं. ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की रिलीज के बाद ‘सीक्रेट वॉर्स’ मल्टीवर्स सागा का बड़ा क्लाइमैक्स साबित हो सकती है. 


Leave a Comment