बुधवार (28 जनवरी) को एक प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की मौत हो गई थी. अजीत पवार के अचानक निधन से पूरा देश सदमे में है. कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्रिटीज़ ने उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी है और उनके निधन पर दुख जताया है. सिंगर राहुल वैद्य ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी. राहुल ने अजीत पवार का एक अनसीन वीडियो शेयर किया और उनके साथ अपनी आखिरी मुलाकात को याद किया.
राहुल वैद्य ने अजीत पवार को किया याद
बता दे कि राहुल वैद्य ने अपने सोशल मीडिया पर एक इवेंट का वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में राहुल राजेश खन्ना और तनुजा की 1972 की फिल्म मेरे जीवन साथी से किशोर कुमार का फेमस गाना ओ मेरे दिल के चैन गाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं वायरल हो रहे इस वीडियो में अजित पवार राहुल की लाइव परफॉर्मेंस को एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं.
इस वीडियो के साथ, सिंगर ने अजित पवार के साथ अपनी आखिरी मुलाकात को याद करते हुए एक लंबा पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “यह 6 दिसंबर 2025 की बात है, जब अजीत दादा लगभग 2 घंटे तक बिना रुके एक के बाद एक अपने फेवरेट गाने रिक्वेस्ट करते रहे! मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह उनसे मेरी आखिरी मुलाकात होगी.. एक अनटाइमली गुड बाय जो अनरियल और बहुत पर्सनल लगती है. अजीत दादा पवार बहुत जल्दी चले गए, हमेशा याद रहेंगे. आपकी आत्मा को शांति मिले, दादा, ओम शांति.”
कैसे हुई अजित पवार की मौत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 66 साल के अजित पवार की बुधवार (28 जनवरी) को पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान प्लेन के क्रैश होने से मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि चार्टर्ड प्लेन रनवे के पास क्रैश लैंडिंग कर गया, जिससे विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर, एक फ्लाइट अटेंडेंट और दो पायलट शामिल थे.