कैंसर ट्रीटमेंट के डर के बीच बेटे रूहान को नमाज अदा करना सीखा रहीं दीपिका कक्कड़, हेल्थ को लेकर दिया ये अपडेट

दीपिका कक्कड़ पिछले काफी वक्त से हेल्थ इश्यूज का सामना कर रही हैं.पिछले साल एक्ट्रेस को लिवर कैंसर के बारे में पता चला था. उसके बाद एक्ट्रेस की 14 घंटे लंबी सर्जरी हुई थी. दीपिका सर्जरी से रिकवर कर ही रही थीं कि उन्हें सिस्ट के बारे में पता चला.

उसके बाद उन्हें सिस्ट का ऑपरेशन करवाना पड़ा. हालांकि, दीपिका के लिए अभी भी खतरा टला नहीं है, इसका जिक्र वो अक्सर अपने व्लॉग में करती रहती हैं.दीपिका ने हाल ही में एक नया व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका नया ट्रीटमेंट शुरू होने जा रहा है.

दीपिका कक्कड़ हुईं इमोशनल

अपने अपकमिंग ट्रीटमेंट को लेकर वो काफी परेशान नजर आईं.व्लॉग में दीपिका ने बताया कि वो अस्पताल जा रही हैं. अस्पताल जाने से पहले एक्ट्रेस इमोशनल होती हुई नजर आई.उन्होंने कहा कि ये बहुत ही मुश्किल होता है.

दीपिका ने आगे कहा,’सब मेरे सामने मुस्कुराते हैं, जबकि मुझे पता है कि सबके मन में घबराहट है. मेरे मन में भी एक डर होता है. लेकिन तब भी हम अपनी स्माइल पहनकर इस दुनिया के लिए तैयार रहते हैं. मम्मी और अम्मी अपने चेहरे की घबराहट छिपाकर एक अच्छी सी स्माइल देती हैं.मुझे हिम्मत और दुआएं देती हैं.’

उसके बाद दीपिका ने व्लॉग में दिखाया कि शोएब ने एक बार फिर से जिम जाना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि करीब 1 साल बाद शोएब जिम जा रहे हैं.शोएब ने व्लॉग में बताया कि दीपिका की बीमारी और बाकी कारणों की वजह से उन्होंने काफी लंबे वक्त से जिम जाना छोड़ दिया था.

दीपिका के व्लॉग में आगे देखने को मिला कि उनका 3 साल का बेटा नमाज पढ़ रहा है. दरअसल, व्लॉग में दीपिका अपने बेटे को सिखाती हुई नजर आईं कि नामज कैसे पढ़ा जाता है.उसके बाद दीपिका ने अपने व्लॉग के जरिए उन फैंस को शुक्रिया अदा किया जो उनकी अच्छी हेल्थ की कामना करते हैं.साथ ही उन्होंने बताया कि अब वो रेग्युलर व्लॉग बनाने की कोशिश करेंगी.

ये भी पढ़ें:-दीपिका पादुकोण की हुई ‘गोलमाल 5’ में एंट्री, ‘सिंघम अगेन’ के रोल से होगा ये तगड़ा कनेक्शन, अक्षय कुमार से लेंगी पंगा!


Leave a Comment