कोलकाता एयरपोर्ट पर टर्किश एयरलाइन फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में अचानक लगी आग, कांठमांडू से इस्तांबुल के लिए भरी थी उड़ान

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से बड़ी खबर सामने आई है. यहां इंजन में आग लगने के वजह से एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई है. यह लैंडिंग कोलकाता के एयरपोर्ट पर हुई है. जिस फ्लाइट की लैंडिंग की गई है, वो टर्किश एयलाइंस बताई जा रही है. 

इंजन में आग लगी देखी तो पायलट ने दिखाई सूझबूझ

टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट THY727 ने काठमांडू से इस्तांबुल के लिए उड़ान भरी थी. कोलकाता एयरस्पेस के ऊपर उड़ते समय पायलट को एक इंजन में आग लगती दिखी. इसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर इसकी लैंडिंग की गई. इस दौरान पायलट ने तुरंत कोलकाता एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से संपर्क किया था. इसके तुरंत बाद ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने क्लीयरेंस दी, और इमरजेंसी लैंडिंग की गई. फिलहाल मरम्मत का कार्य चल रहा है. यात्री वेटिंग में हैं. 

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिग

इससे दो दिन पहले वाराणसी में रविवार को इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. तब विमान में बम होने की सूचना मिली थी. इसके बाद इमरजेंसी में इसे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर उतारा गया था. हालांकि, जब तलाशी ली गई, तो किसी तरह की विस्फोटक सामाग्री वहां नहीं मिली थी. तब अधिकारियों ने गहन जांच की थी.  

बम होने की जानकारी लिखा कागज का टुकड़ा मिला था

उससे पहले विमान में एक कागज का टुकड़ा मिला था. इस पर लिखा था कि प्लेन में बम रखा है. ये किसी भी वक्त फट सकता है. इसके तुरंत बाद क्रू मेंबर्स ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूप में इसकी सूचना दी थी. तब जाकर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी. पुलिस ने बताया था कि वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ता, दमकल गाड़ियां, सीआईएसफ के जवान और पुलिस मौके पर पहुंच गए थे. प्रोटोकॉल के अनुसार यात्रियों की भी जांच की गई थी. 

Leave a Comment