‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में दिखेंगी ये रिश्ता फेम प्रणाली राठौड़? इन एक्टर्स के नाम भी आए सामने

स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 चर्चा में आ गया है. चैनल और प्रोडक्शन हाउस के मतभेद की वजह से शो पिछले साल नहीं आया था. लेकिन इस बार शो शानदार कमबैक करने वाला है. शो में कौन-कौन कंटेस्टेंट होंगे इसे लेकर भी चर्चाएं होनी शुरू हो गई हैं.

खतरों के खिलाड़ी में दिखेंगी प्रणाली?

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, फरहाना भट्ट, ईशा मालवीय और अंकित गुप्ता जैसे नामों को अप्रोच किए जाने की खबरें हैं. इसके अलावा अब नई रिपोर्ट्स हैं कि हर्ष गुजराल और प्रणाली राठौड़ को भी शो ऑफर हुआ है. 

 टाइम्स ऑफ इंडिया ने सोर्स के हवाले से लिखा- हर्ष गुजराल के साथ बातचीत चल रही है. वहीं प्रणाली राठौड़ के साथ बातचीत एडवांस स्टेज पर पहुंच गई है. और अगर चीजें राइट प्लेस पर रहीं तो प्रणाली राठौड़ को शो में देखा जाएगा. इसके अलावा दिग्विजय राठी और अरबाज पटेल के भी शो को ज्वॉइन करने की खबरें हैं.

इस साल फरवरी में मेकर्स ने AI जेनरेटेड फोटो के साथ ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शो की अनाउंसमेंट की थी. रोहित शेट्टी ने बिग बॉस 19 में शो खतरों के खिलाड़ी 15 को कंफर्म किया था. उन्होंने कहा था, ‘मैं ऑडियंस को बताना चाहता हूं कि मुझे ये फील हुआ कि इस साल खतरों के खिलाड़ी नहीं आया तो फैंस अपसेट हो गए. लेकिन अगले साल खतरों के खिलाड़ी फिर से आएगा.’

प्रणाली राठौड़ को इस शो से मिली पहचान

प्रणाली राठौड़ की बात करें तो एक्ट्रेस ने प्यार तूने क्या किया से करियर की शुरुआत की थी. वो साम दाम दंड भेद, जात ना पूछो प्रेम की, बैरिस्टर बाबू, क्यों उत्थे दिल छोड़ आया जैसे शोज किए. प्रणाली को सबसे ज्यादा पहचान शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से मिली. इस शो में वो अक्षरा के रोल में थीं. शो को बहुत पसंद किया गया. शो में उनका कैरेक्टर भी छा गया था.

इसके बाद वो दुर्गा-अटूट प्रेम कहानी और कुमकुम भाग्य जैसे शोज में नजर आईं.


Leave a Comment