गोवा में नई जिंदगी शुरू करने जा रही अनुपमा, कैफे खोल फिर से बनाएगी अपनी पहचान

स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा एक बार फिर अपने नए ट्रैक को लेकर चर्चा में है. इस बार की कहानी एक दिलचस्प मोड़ लेती नजर आ रही है, जो दर्शकों को बांधी हुई है. हाल ही में शो में अनुपमा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने आने वाले ट्विस्ट को लेकर नया अपडेट दिया है, जिसमें दर्शकों को अनुपमा का एक नया सफर देखने को मिलेगा. यह सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि खुद को फिर से खड़ा करने की हिम्मत और उम्मीद है. दर्शक इस शो में आए ने ट्रैक और अनुपमा की आगे की जिंदगी जानने के लिए बहुत उत्सुक है. 

गोवा में शुरू होगा अनुपमा का नया सफर 

रूपाली गांगुली ने बताया है कि लीप के बाद अनुपमा की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है. अब वह गोवा जैसे नए शहर में खुद को संभालने और नई शुरुआत करने की कोशिश कर रही है. इस दौरान वह छोटे-बड़े हर काम कर रही है, चाहे होटल में स्टाफ के तौर पर काम करना हो या रोज करने वाले काम. इस वक्त अनुपमा के लिए सबसे जरूरी है खुद को संभालना और आगे बढ़ना. शो में आए नए चैप्टर में दर्शक अनुपमा के संघर्ष, अकेलेपन और अंदर की मजबूती को करीब से देख पाएंगे. साथ ही अनुपमा फिर से अपने कैफे खोलने के सपने की ओर बढ़ रही है, जो उसकी पहचान बन सकता है.

अनुपमा के जुनून को दिखायेगा आने वाला एपिसोड 

बता दें, ‘अनुपमा’ हमेशा से एक ऐसी कहानी रही है, जिसमें अनुपमा के हौसले को दिखाया गया है. कभी डांस, तो कभी ‘अनु की रसोई’ से अनुपमा ने हर बार खुद को साबित किया है और मुश्किल वक्त में मजबूती से खड़ी रही है. परिवार के लिए वो हमेशा आगे रही है और सच का साथ देती आई है. अब गोवा में इस नए सफर में फिर से उसी जुनून और हिम्मत के साथ अनुपमा अपनी कहानी लिखने वाली है. ये शो हर रोज रात 10 बजे प्रसारित होता है.

Leave a Comment