चंद्रमुखी चौटाला की भूमिका निभा परेशान हुईं कविता कौशिक? बोलीं-कई बार दिल भी टूटता है

टीवी इंडस्ट्री में अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाने वाली कविता कौशिक किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. आज भी कविता अलग-अलग तरह का रोल करना चाहती हैं.कविता कौशिक ने एफ.आई.आर शो में चंद्रमुखी चौटाला की भूमिका निभाकर खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी.

लेकिन, अब वो अपने स्टीरियोटाइम रोल से बाहर निकलना चाहती हैं और कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहती हैं. कविता के अनुसार 30-35 के बाद एक्ट्रेसेस को ज्यादा कुछ करने को नहीं मिलता है.कविता इन दिनों अपनी वेब सीरीज कप्तान को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसमें वो पुलिस की भूमिका निभा रही हैं.

टीवी ने मुझे सबकुछ दिया

कविता ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके लिए रोल आज भी मायने रखते हैं. एक्ट्रेस ने आगे कहा,’जैसी मेरी पर्सनैलिटी है, क्या वाकई लगता है कि मेरे लिए कोई रोल टीवी पर बचा है.अगर होगा तो जरूर करना चाहूंगी. ना मैं सास लगती हूं, ना आदर्श बहू.मेरे लिए वो रोल्स हैं नहीं. मुझे सब कुछ टीवी ने दिया है, मैं राजस्थान से इस बड़े शहर काम करने आई थी, जो सोचा था सब टीवी ने दिया है.’

चंद्रमुखी चौटाला की भूमिका निभा परेशान हुईं कविता कौशिक? बोलीं-कई बार दिल भी टूटता है

कविता ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा,’इतनी पॉपुलैरिटी, ऐसे दर्शक दिए हैं, जो आजतक इतना प्यार करते हैं. मैं टीवी पर काम करना चाहतू हूं. लेकिन 30-35 साल की महिलाओं के लिए रोल ही नहीं है. वहां सीधे सास बना देते हैं कि बहू की जिंदगी में जहर मिलाइए. इन किरदारों में लो मुझे गंभीरता से नहीं लेंगे.’

कविता ने कहा कि इसी वजह से उन्होंने कप्तान वेब सीरीज में काम करने के लिए हामी भरी. एक्ट्रेस ने कहा,’मैं अपने पति से कई बार कहती थी कि मुझे ऐसा रोल करना है, जैसा फिल्मों में विलेन करते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ होता ही नहीं है, ऐसे रोल शायद भविष्य में मिले. इस शो में वो मौका मिला. आज भी मैं बाहर जाती हूं, तो लोग चंद्रमुखी चौटाला कहकर ही बुलाते हैं, मैं खुश होती हूं. ये रोल मेरे बाकी कामों पर भारी पड़ जाता है, जबकि मैंने कई पंजाबी फिल्में भी की हैं.’

कविता ने आगे कहा,’मेरे लिए थोड़ा घुटन वाली बात हो गई थी, चंद्रमुखी चौटाला की छवि को तोड़ना था. अगर ऐसा नहीं करती, तो स्टीरियोटाइप हो जाती. पिछले 20 साल में पुलिस के कई रोल ऑफर हुए हैं.भले ही एक ही सीन क्यों ना हो. कई बार दिल भी टूटता है, क्योंकि ना कहना पड़ता हैय ये शो भी जब आया था, तो लगा था कि ना ही कहूंगी. लेकिन, जब रोल के बारे में बताया, तो लगा करना ही है, फिर भले ही पैसे न मिलें.’

ये भी पढ़ें:-Box Office: 6 करोड़ लागत और कमाई 50 करोड़ के पार, ‘धुरंधर 2’ के आगे ये फिल्म कर रही छप्पर फाड़ कमाई

 

Leave a Comment