चैत्र नवरात्रि में दिखा सुरभि ज्योति का खास अंदाज, अष्टमी पर किया कन्या पूजन, देखें तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में रहती हैं. वो जल्द ही मां बनने वाली हैं और इस फेज को खूबसूरती और सादगी के साथ एंजॉय कर रही हैं. इसी बीच हाल ही में उन्होंने चैत्र नवरात्रि के मौके पर अष्टमी की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिनमें वो कन्या पूजन करती दिखी. फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें इस नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं.

कंजकों को खिलाती दिखीं सुरभि 

नवरात्रि की अष्टमी पर सुरभि ज्योति ने कन्या पूजन किया और 9 कंजकों को खाना खिलाया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें पहले फोटो में वो सोफे पर बैठ कर पोज देती नजर आ रही है. दूसरे तस्वीर में वो कंजकों के लिए पुरी, खीर, चना और नारियल को सजाती दिखी. वहीं एक फोटो में वो कंजकों के कलाई पर रक्षासूत्र बांधते दिखीं. इसके अलावा सुरभि ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उनका परिवार कंजकों को खिलाते नजर आए. इन फोटोज में सुरभि के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है, जो उनकी खुशी को और भी खास बना रहा है. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

सुरभि ज्योति का करियर 

बता दें कि सुरभि ज्योति टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने कुबूल है, नागिन, गुनाह और कोई लौट के आया है जैसे कई पॉपुलर शोज में काम किया है. खासतौर पर ‘कुबूल है’ से उन्हें घर-घर में पहचान मिली. उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है. साल 2024 में उन्होंने सुमित सूरी के साथ शादी की, जिनके साथ वह लंबे समय से रिलेशनशिप में थी. दोनों की शादी नैनीताल में खूबसूरत तरीके से हुई थी. अब अपनी जिंदगी के इस नए पड़ाव पर सुरभि एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं, जिसे लेकर उनके फैंस भी बहुत उत्साहित हैं.


Leave a Comment