‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ फिल्म में हुई धुरंधर 2 के ‘मेजर इकबाल’ की एंट्री, ऋषभ शेट्टी से होगी जोरदार टक्कर

बॉलीवुड और पैन-इंडिया सिनेमा में इन दिनों ऐतिहासिक फिल्में तेजी से आगे बढ़ रही है. इसी बीच अब एक और बड़ी फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ चर्चा में आ गई है. ये फिल्म महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर बनी गई है और इसे बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है. खास बात यह है कि फिल्म में अब एक नए एक्टर की शानदार एंट्री हुई है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

ऋषभ शेट्टी की फिल्म में हुई अर्जुन की एंट्री 

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन रामपाल इस फिल्म में शामिल हो गए हैं और वो इसमें एक विलेन की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में उनका मुकाबला ऋषभ शेट्टी से होगा, जो शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं और साथ ही वो अपना थिएटर डायरेक्शन डेब्यू भी कर रहे हैं. फिल्म में शेफाली शाह राजमाता जीजाबाई के रोल में नजर आएंगी. बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी और इसे बड़े पैमाने पर तैयार किया जाएगा, ताकि दर्शकों को शानदार विजुअल अनुभव मिल सके.

अर्जुन रामपाल की आने वाली फिल्म 

बता दें, इस फिल्म में शिवाजी महाराज के साहस, रणनीति और संघर्षों को दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने मुश्किल हालातों में भी हार नहीं मानी और मुगल साम्राज्य के सामने मजबूती से खड़े रहे. वहीं, अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज को लेकर सुर्खियों में है, जिसने एक दिन में ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है. इसके अलावा वो जल्द ही ‘ओ साथी रे’ फिल्म में भी नजर आएंगे. इतना ही नहीं, शिवाजी महाराज पर एक और फिल्म राजा शिवाजी भी बन रही है, जिसे रितेश देशमुख लेकर आ रहे हैं. ऐसे में आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

Leave a Comment