यूएस-इजराइल-ईरान जंग के बीच कई लोग दुबई में फंसे हैं. एक्ट्रेस सोनल चौहान ने बताया कि वो दुबई में फंसी हैं और उन्होंने पीएम मोदी से मदद की गुहार की है. इसी बीच एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी पोस्ट किया है और बताया कि वो अबू धाबी में हैं. ईशा के फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर टेंशन में थे. अब एक्ट्रेस ने बताया कि वो सुरक्षित हैं.
अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता
ईशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- जो लोग मेरे बारे में पूछ रहे हैं और मैसेज कर रहे हैं, तो सभी लोगों को जवाब न दे पाने के लिए मुझे माफ़ करना. हम ठीक हैं. हम सुरक्षित हैं. समय डरावना है. बहुत मुश्किल है. भगवान हमारी रक्षा के लिए हैं. हमें भरोसा है कि मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस सुरक्षा और इंटरसेप्शन में सबसे अच्छा काम कर रहा है. सभी प्रभावित हैं, जो भी फंसे हैं. सबकी सेफ्टी पहले है. जल्द घर पहुंचने की उम्मीद.

सोनल चौहान दुबई में फंसीं
इससे पहले ईशा गुप्ता ने अबू धाबी से आसमान की एक फोटो शेयर की. इसमें उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया. बता दें कि वहीं एक्ट्रेस सोनल गुप्ता भी दुबई में फंसी हैं. दुबई में सारी फ्लाइल्ट सस्पेंड हो गई हैं. उन्होंने पोस्ट कर लिखा- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मैं दुबई में फंसी हूं. फ्लाइट कैंसिल हो हई हैं. भारत वापस आने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है. मैं सरकार के गायडेंस और सपोर्ट चाहती हूं ताकि मैं घर सेफ्टी से पहुंच सकूं.
वहीं एक्टर खुशबू सुंदर ने एक्स पर लिखा- मिडिल ईस्ट में डरावने हालात देखकर मेरा दिल भारी हो रहा है. अनिश्चितता की हर तस्वीर, सायरन की हर रिपोर्ट, एयरपोर्ट बंद होने और इजराइल, ईरान और दुबई में भी फ्लाइट्स रोक दिए जाने से गोलीबारी में फंसे निर्दोष नागरिकों के लिए चिंता होती है.