‘जुहू-बांद्रा ने 50 सालों में ज्यादातर ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं’, जाकिर खान के ‘धुरंधर’ वाले कमेंट पर सिद्धार्थ आनंद का पलटवार

‘धुरंधर 2’ खबरों में बनी हुई है. फिल्म बॉक्स ऑपिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमा रही है. हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने बॉलीवुड को रोस्ट किया था और कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री धुरंधर 2 की सक्सेस से जल रही है. अब फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद और एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने रिएक्ट किया है.

सिद्धार्थ आनंद ने किया पलटवार

फिल्म पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘जुहू-बांद्रा के लोगों ने पिछले 50 सालों में ज्यादातर ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर (ATBB) फिल्में दी हैं. उनके योगदान को कम आंकने के लिए सच में बहुत बड़ा बेवकूफ होना पड़ेगा.’

अमीषा पटेल ने भी किया रिएक्ट

अमीषा पटेल ने भी एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, ‘निगेटिविटी फैलाना बंद करो. फिल्म ने धुरंधर की वैल्यू की है और इज्जत भी दी है. शाहरुख, सलमान, सनी, ऋतिक, अजय जैसे सुपरस्टार्स ने 1 नहीं 25 से ज्यादा मेगा हिट फिल्में दी हैं और आगे भी देते रहेंगे. चिल. गदर बहुत सालों से सबने मचाई है और आगे भी मचाएंगे.’

जाकिर खान ने कहा था ये

जाकिर ने कहा था, ‘कितने ही बधाई के पोस्ट डाल दे, कितनी ही स्टोरी डाल दें, कितने ही इंटरव्यू में आप बोल दे मेरी फेवरेट फिल्म, मगर सच तो ये है कि ‘धुरंधर’ से सबकी जली तो है. बम फिल्म में फूटे ल्यारी में पर धुआं उड़ा है बांद्रा से जुहू में.’ उनके इस बयान के बाद से वो ट्रोल हो रहे हैं.

सिद्धार्थ आनंद की बात करें तो सिद्धार्थ ने फाइटर, पठान, वॉर, बैंग बैंग, अंजाना अंजानी जैसी फिल्में बनाई हैं. अब वो शाहरुख खान की किंग बना रहे हैं. किंग बड़े बजट की फिल्म है. इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं और उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं. सुहाना का ये बड़े पर्दे पर डेब्यू होगा. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे.

 


Leave a Comment