तलाक के बाद फिर साथ दिखे चारु असोपा और राजीव सेन, फैंस बोले- ‘आपका रिश्ता समझ नहीं आता’

टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. वजह ये है कि उन्होंने एक बार फिर से अपने एक्स पति राजीव सेन के संग तस्वीर शेयर की है.तलाक के बाद दोनों को एक बार फिर से साथ देख जहां उनके फैंस खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ लोग तस्वीरों को देख हैरान भी है.

चारु ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें राजीव संग उनकी शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.दरअसल, चारु ने हाल ही में अपने क्लोदिंग ब्रैंड का आउटलेट ओपन किया है. इस मौके पर उनके एक्स पति राजीव सेन और उनकी एक्स सास उन्हें सपोर्ट करने पहुंची थीं.

तस्वीरों को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे ऐसे सवाल

ऐसे में तस्वीरों को शेयर कर चारु ने अपने एक्स पति और एक्स सास को टैग करते हुए लिखा कि उनका प्यार और सपोर्ट उनके लिए बहुत मायने रखता है.वहीं, तस्वीरों के सामने आते ही लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा,’इनका रिलेशन समझ नहीं आता. या साथ में रहो या नहीं. रहते हो अलग और जब मिलोगे तो हसबैंड वाइफ. तो फिर अलग क्यों रहना.’

वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं.ये पहला मौका नहीं है जब चारु और राजीव को तलाक के बाद एक साथ देखा गया हो. इससे पहले भी उन्हें कभी वेकेशन पर तो कभी फैमिली टाइम साथ स्पेंड करते हुए देखा जा चुका है.

हालांकि, चारु और राजीव एक-दूसरे को अब अपना अच्छा दोस्त बताते हैं और एक जिम्मेदार पेरेंट्स के तौर पर आगे बढ़ रहे हैं. आपको बता दें चारु असोपा और राजीव सेन ने 7 जून 2019 को कोर्ट मैरिज की थी. उसके बाद 16 जून 2019 में इनकी ट्रेडिशनल वेडिंग हुई थी.हालांकि, शादी के कुछ वक्त बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.इस एक्स कपल का तलाक 8 जून 2023 को हुआ फाइनल हुआ था.

तलाक के बाद फिर साथ दिखे चारु असोपा और राजीव सेन, फैंस बोले- 'आपका रिश्ता समझ नहीं आता

ये भी पढ़ें:-Student Of The Year के ऑडिशन में बुरी तरह फेल हुए थे अदनान खान, बोले- ‘बहुत खराब था मैं’


Leave a Comment