तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन की भूमिका निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली दिशा वकानी के पिता भीम वकानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके निधन के बाद से एंटरटेनमेंट जगत में शोक का माहौल देखने को मिल रहा है.
क्योंकि, भीम वकानी एक्ट्रेस के पिता होने के साथ-साथ एक पॉपुलर थिएटर आर्टिस्ट भी थे. इसके अलावा भीम वकानी ने कई फिल्मों में भी काम किया है. हालांकि,अभी तक उनके निधन के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है.
अहमदाबाद में होगा अंतिम संस्कार
लेकिन, जबसे उनके डेथ की खबरें सामने आई है, तबसे लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने में लगे हुए हैं. दिशा वकानी के भाई मयूर वकानी ने पिता के निधन की जानकारी दी है. मालूम हो मयूर वकानी वही हैं, जिन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सुंदर के कैरेक्टर को प्ले किया था.
मयूर ने बताया है कि उनके पिता का निधन आज सुबह ही हुआ है. अहमदाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.उनके अंतिम संस्कार में परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे. साथ ही वकानी परिवार ने इस मुश्किल घड़ी में शांति और प्राइवेसी बनाए रखने की बात कही है.
बता दें भीम वकानी ने अपने करियर में लगान, स्वदेश और लज्जा जैसी फिल्मों में काम किया था. इसके अलावा कई टीवी शोज में स्पोर्टिंग रोल करते हुए भी नजर आते थे. तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में उन्हें अपनी बेटी दिशा वकानी के साथ भी स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था.
दिशा वकानी के पिता गुजराती थिएटर में काफी एक्टिव रहते थे.अपने दमदार स्टेज प्रेजेंस से वो हमेशा लोगों का दिल जीत लेते थे.दिशा वकानी की सफलता के पीछे भी उन्हीं का हाथ था. कई बार दिशा वकानी अपने पिता के संग इवेंट में नजर आती थीं. दोनों के बीच काफी शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती थी.
ये भी पढ़ें:-‘नेचुरल कंसीव नहीं हुआ तो बच्चा गोद लूंगी’, मां बनने पर बोलीं आरती सिंह- ‘मैं खुद एडॉप्टेड चाइल्ड हूं’