
कई बॉलीवुड सितारों ने हॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में काम करने का विचार जरूर किया है. समय के साथ कई बॉलीवुड सितारों ने विभिन्न कारणों से इन अवसरों को ठुकराया – जैसे शेड्यूलिंग कॉन्फ्लिक्ट, क्रिएटिव पसंद, कम्फर्ट लेवल या सिर्फ इसलिए कि वे ऑडिशन नहीं देना चाहते थे. दीपिका पादुकोण से लेकर रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय तक, आइए देखते हैं कुछ बड़े भारतीय सितारे जिन्होंने बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को ठुकराया.

‘द व्हाइट लोटस’ की कास्ट में शामिल होने की खबरों के कुछ हफ्तों बाद ये रिपोर्ट्स सामने आई कि दीपिका पादुकोण ने इस रोल को ठुकरा दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने सीजन 4 के लिए ऑडिशन देने से इंकार कर दिया है, जिससे उनके लिए एक और हाई-प्रोफाइल हॉलीवुड प्रोजेक्ट का दरवाजा बंद हो गया. इससे पहले उन्होंने हॉलीवुड में ‘XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से डेब्यू किया था.
Published at : 28 Feb 2026 09:48 PM (IST)