‘धुरंधर 2’ की आंधी से डर गई ‘भूत बंगला’! लास्ट मिनट में बदल सकती है अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज डेट?

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ धुआंधार करोड़ों कमा रही है. ओपनिंग वीकेंड पर गदर परफॉर्म करने के बाद इस फिल्म ने सोमवार और फिर मंगलवार जिस तरह से इसने अपनी पकड़ बनाए रखी, उससे यह साबित हो गया है कि ये फिल्म वीकडेज में कमज़ोर नहीं पड़ने वाली है. वहीं ‘धुरंधर 2’ के तूफान के चलते खबरे आ रही हैं कि अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ की टीम अब अब गहन मंथन कर रही है कि क्या उन्हें अपनी हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म 10 अप्रैल को ही रिलीज़ करनी चाहिए, या फिर इसे एक हफ़्ते के लिए टाल देना चाहिए.

क्या ‘धुरंधर 2’ से डर गई ‘भूत बंगला’ की टीम?
दरअसल बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, “जिस तरह से ‘धुरंधर: द रिवेंज’ चल रही है, उससे यह साफ है कि इसका क्रेज इतनी जल्दी खत्म नहीं होने वाला है. ‘भूत बंगला’ भी एक एक्साइटिंग फिल्म लग रही है. लेकिन चूंकि ‘धुरंधर 2’ जबरदस्त कमाई कर रही है, इसलिए इस बात की पूरी पॉसिबिलिटी है कि यह अपने चौथे हफ्ते में भी बहुत अच्छा परफॉर्म कर सकती है, जो कि ‘भूत बंगला’ की रिलीज के साथ ही पड़ रहा है. इस बीच, 17 अप्रैल को रिलीज़ के लिए अभी कोई हिंदी फिल्म तय नहीं है.”

रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे कहा, “साथ ही, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ चार हफ्तों के आखिर तक अपनी ज़्यादातर कमाई कर चुकी होगी. इसलिए, ‘भूत बंगला’ के लिए 10 अप्रैल को रिलीज़ होना फ़ायदेमंद हो सकता है, क्योंकि तब तक ज़्यादातर लोग रणवीर सिंह की यह फ़िल्म देख चुके होंगे. इसलिए, लीड एक्टर और प्रोड्यूसर अक्षय कुमार और निर्माता एकता कपूर इस सिचुएशन को बारीकी से एनालाइज कर रहे हैं और अगले 24 घंटों के भीतर कोई फ़ैसला लेंगे.”

कब रिलीज होगा भूत बंगलाका ट्रेलर?
रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे बताया, “अगर ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज़ होती है, तो निर्माता शुक्रवार, 27 मार्च को इसका मच अवेटेड थिएट्रिकल ट्रेलर रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहे हैं. अगर फ़िल्म की रिलीज़ आगे बढ़ाई जाती है, तो ट्रेलर बाद में रिलीज़ किया जाएगा. फिलहाल  फ़िल्म इंडस्ट्री और ट्रेड जगत की नज़रें अक्षय और एकता पर टिकी हैं, और अब देखना है कि वे क्या फ़ैसला लेते हैं.”

बता दें कि ‘भूत बंगला’ के ज़रिए लगभग 16 साल बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है, इस हॉरर कॉमेडी फ़िल्म में तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, दिवंगत असरानी और कई अन्य कलाकार भी नज़र आएंगे.

Leave a Comment