‘धुरंधर 2’ के इस सीन को देख खूब रोए थे रणवीर सिंह, ‘फिर से’ गाने का वीडियो शेयर कर बताया

‘धुरंधर 2’ फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज अब तक भी कम नहीं हो रहा है. फिल्म ने रिलीज के सात दिनों मं ही वर्ल्वाइड 800 करोड़ का कारोबार कर लिया है. फिल्म के गाने, उसके हर एक सीन को लोग बारिकी से ऑब्जर्व कर रहे हैं और फिल्म की डीटेलिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसी बीच अब हाल ही में रणवीर सिंह ने बताया है कि इस फिल्म से उनका फेवरेट सीन कौन सा है.

रणवीर का फेवरेट गाना
रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो फिल्म के गाने ‘फिर से’ का है. जिसमें फिल्म के सारे इमोशनल सीन्स को एक साथ दिखाया गया है. इसे शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं बहुत रोया, क्या आप भी?’. ये फिल्म का एक इमोशनल गाना है जो सबसे लास्ट में दिखाया जाता है.

रणवीर के फेवरेट इमोशनल सीन्स
रणवीर ने जो वीडियो शेयर किया है, इसमें फिल्म के सारे इमोशनल सीन्स हैं जिन्हें देख एक्टर भी रो दिए. इसमें जसकिरत के परिवार के साथ के प्यारे पल, हमजा के उसके परिवार के साथ के प्यारे पल सभी का कम्पाइल कर दिखाया गया है. ये सारे ही सीन सिनेमाघरों में भी काफी इमोशनल कर गए थे.

फैंस का रिएक्शन
रणवीर के इस वीडियो पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं और बता रहे हैं कि वो भी इस गाने पर रो पड़े थे. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘हम भी रोए’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भाई ये सीन ने रुला दिया’. एक और यूजर ने लिखा, ‘आपके साथ हम भी रोए थे.’ इसी तरह से यूजर्स भी अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं.

धुरंधर 2' के इस सीन को देख खूब रोए थे रणवीर सिंह, 'फिर से' गाने का वीडियो शेयर कर बताया

धुरंधर 2' के इस सीन को देख खूब रोए थे रणवीर सिंह, 'फिर से' गाने का वीडियो शेयर कर बताया

बता दें कि ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी. फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन मुख्य किरदार में नजर आए हैं. इनके अलावा अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश पंडोरी, गौरव गेरा, उदयबीर संधू, समेत और भी कई कलाकार अहम किरदार में नजर आए हैं. ये फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड करीब 800 करोड़ का कारोबार कर चुकी है. तो वहीं इंडिया में इस फिल्म ने 500 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार किया था.


Leave a Comment