धुरंधर 2 को लेकर काफी वक्त से लोगों के बीच खूब बज देखने को मिल रहा था. धुरंध की रिलीज के बाद से दर्शक पार्ट 2 देखने के लिए काफी बेताब थे. हालांकि, अब दर्शकों का ये इंतजार खत्म हो चुका है. क्योंकि, फिल्म आज यानी 19 मार्च को रिलीज हो गई है.
वहीं, मेकर्स ने इस बार दर्शकों को सरप्राइज देने का पूरा मन बना लिया है.फिल्म की शुरुआत से लेकर क्लाइमैक्स तक मेकर्स ने फैंस को तरह-तरह के ट्विस्ट एंड टर्न दिखाने का मन बना लिया है. इसी बीच आपको बता दें कि आदित्य धर की वाइफ और एक्ट्रेस यामी गौतम भी फिल्म का हिस्सा हैं.
धुरंधर 2 में यामी का बड़ा धमाका
काफी वक्त से ऐसे में खबर आ रही थीं कि यामी गौतम भी फिल्म में छोटे से रोल में नजर आएंगी. कहा जा रहा था कि उनका रोल फिल्म में काफी इंटेंस होगा. सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई तरह के पोस्ट भी वायरल हो रहे थे. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा था कि धुरंधर 2 में यामी एक एजेंट के कैरेक्टर में हॉस्पिटल सीन में धमाका करती हुई दिखाई देंगी.
अब ये कंफर्म हो चुका है कि यामी गौतम भी फिल्म का हिस्सा हैं.ये कोई पहला मौका नहीं है जब यामी ने आदित्य धर के संग काम किया हो. इससे पहले वो उनकी फिल्म उरी में भी नजर आई थीं. साथ ही आदित्य धर के बैनर B62 Studios के बैनर तले बनी दो फिल्मों आर्टिकल 370 और धूम धाम में भी काम कर चुकी हैं.
एक इंटरव्यू के दौरान यामी ने धुरंधर 2 को लेकर बयान दिया था, जो काफी चर्चा में रही थी. उन्होंने कहा था,’मैं पहले ही धुरंधर 2 देख चुकी हूं. य़ए उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार है और मैं इमोशनल हो गई थी. उस दिन मुझे फ्लाट पकड़नी थी,इसलिए मैं आदित्य से कुछ कह नहीं पाई, लेकिन बाद में मैं कुछ भी नहीं कर पा रही थी. मुझे एक स्क्रिप्ट पढ़नी थी, लेकिन नहीं पढ़ पाई, कुछ देखना था, लेकिन नहीं देख पाई. मैं बस बाहर खूबसूरत सनसेट देखती रही और सोचती रही कि फ्लाइट लैंड होने के बाद मैं आदित्य से क्या कहूंगी.मैं अपने इमोशन्स को सही तरीके से जाहिर करना चाहती थी कि मैंने इस फिल्म में क्या महसूस किया.आदित्य अपने दर्शकों से बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने इस फिल्म को बनाने में अपनी पूरी जिंदगी की मेहनत लगा दी है. धुरंधर 2 एक ऐसा एक्सपीरिएंस है, जिसे दर्शक कभी भूल नहीं पाएंगे.’
आपको बता दें कि फिल्म में यामी को शाजिया बानो के कैरेक्टर में देखा जा रहा है, जो एक नर्स है. अपने छोटे से रोल में यामी गौतम ने बड़े पर्दे पर धमाल मचाकर रख दिया है.
ये भी पढ़ें:-‘6 महीने तक छुपाया..’ दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रेग्नेंसी की कंफर्म, जानें कब होगी डिलीवरी