एकता कपूर के शो नागिन 7 का एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल क्लिप में देशभक्ति के साथ-साथ के इस कॉम्बिनेशन ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं.
नागिन 7 के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि नागिनें अपने इंसानी रूप में रॉकेट को लॉन्च होते हुए देखती हैं. साथ ही रॉकेट के लॉन्च होने के बाद सलामी भी देती हैं. वहीं, बैकग्राउंड में वंदे मातरम की धुन सुनने को मिलती है.इस तरह का सीन पहले कभी नहीं दिखाया गया था.
नागिन 7 का उड़ा मजाक
हालांकि, एकता कपूर के शो नागिन में अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा दिखाया जाता है जो लोगों के दिलों पर छाप छोड़ जाता है.कुछ लोगों को ये सीन मजेदार लगा तो कुछ को काफी अजीब लगा.वायरल क्लिप को देखने के बाद ज्यादातर लोग तो मजाक उड़ाते हुए ही दिखाई दिए.
First in my bloodline to see patriotic naagins. Peak Indian serial 🫡pic.twitter.com/hFyb7vGYLC
— Ankit Pathak 🇮🇳 (@ankit_acerbic) March 17, 2026
सोशल मीडिया यूजर्स शो के मेकर्स को लेकर भी तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. एक यूजर ने तो रिएक्शन देते हुए लिखा-ये किसी बॉलीवुड की फिल्म के सीन जैसा है. दूसरे यूजर ने लिखा- इन नागिनों ने बदल दिया इतिहास.वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा- इन नागिनों को बॉर्डर पर भेज दो.
आपको बता दें एकता कपूर के शो नागिन के अभी तक 7 सीजन आ चुके हैं. पहले छह सीजनों को फैंस ने खूब पसंद किया. वहीं, नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी को नागिन के कैरेक्टर में देखा जा रहा है.नागिन की भूमिका में प्रियंका को खूब पसंद किया जा रहा है.
इससे पहले भी छह सीजनों में जिन-जिन एक्ट्रेसेस ने नागिन की भूमिका निभाई उन्हें खूब पसंद किया गया. मालूम हो नागिन 6 के बाद से तो तेजस्वी प्रकाश की पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई. उन्होंने इस सीजन के लिए काफी मोटी रकम भी चार्ज की थी.