अमिताभ बच्चन से लेकर बॉलीवुड के तमाम स्टार्स एस्ट्रोलॉजी या सितारों की ताकत पर कुछ ज़्यादा ही विश्वास करते हैं. अपने नामों की स्पेलिंग बदलने से लेकर अपनी फिल्म के लिए कोई खास तारीख चुनने और रिलीज़ के लिए शुभ तारीखें ब्लॉक करने तक, बी-टाउन ज्योतिष की खूब पावर मानता है. अजय देवगन भी इन सेलेब्स में से एक हैं. अजय ने भी ज्योतिष की सलाह अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया और देखते ही देखते उनकी किस्मत के सितारे भी चमक उठे. खुद उन्हें सलाह देने वाले एक ज्योतिष ने इस बात का खुलासा किया था.
नाम की स्पेलिंग से एक ‘ए’ हटाते ही चमकी अजय की किस्मत
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सेलिब्रिटी ज्योतिषी संजय बी जुमानी ने अजय देवगन को अपना नाम से एक ए हटाने की सलाह दी थी. रिपोर्ट के मुताबिक जुमानी जैसे ज्योतिषी सब कुछ सीक्रेट रखते हैं, लेकिन उन्होंने बताया था कि उन्होंने ही अजय देवगन को अपने सरनेम से एक ‘a’ हटाने की सलाह दी थी. जुमानी ने कहा था, “अजय देवगन पहले से ही एक स्टार थे लेकिन जब उन्होंने अपने सरनेम से एक ‘ए’ हटाया, तो वह 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गए.”
उन्होंने ये भी दावा किया था कि उन्होंने अक्षय कुमार के लिए भी भविष्यवाणी की थी कि वे अपने 44वें साल में अपने फ्लॉप के दौर से बाहर निकलेंगे और अपने 45वें साल में अपनी 100 करोड़ी फिल्म देंगे.
अजय देवगन वर्क फ्रंट
इन सबके बीच अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की पिछले साल कई फिल्में रिलीज हुई थी इनमें रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया था, लेकिन सन ऑफ सरदार 2 और दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रहीं. वहीं साल 2026 में अजय अपनी सुपर-डुपर हिट फ्रैंचाइजी दृश्यम के तीसरे पार्ट से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं. ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं उनकी धमाल 4 भी इसी साल जुलाई में रिलीज होगी. इनके अलावा अजय की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में गोलमाल 5, शैतान 2 और तिग्मांशु धुलिया की एक अनटाइटल फिल्म भी शामिल है.