‘नेचुरल कंसीव नहीं हुआ तो बच्चा गोद लूंगी’, मां बनने पर बोलीं आरती सिंह- ‘मैं खुद एडॉप्टेड चाइल्ड हूं’

गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना किया है. इसका जिक्र वो कई इंटरव्यू में कर चुकी हैं. एक बार फिर से उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी के स्ट्रगल के बारे में खुलकर बात की.

एक्ट्रेस ने हाउटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में बताया कि जन्म के कुछ वक्त बाद ही उन्होंने अपनी मां को खो दिया था.उसके बाद पिता का भी साथ नहीं मिला. साथ ही उन्होंने बच्चे को गोद लेने के बारे में भी बात की.

बचपन में आरती सिंह ने झेली काफी तकलीफें

इंटरव्यू में आरती सिंह ने बताया,’मेरी मां का 37 साल की उम्र में निधन को गया था.मेरा जन्म 5 अप्रैल को हुआ था और उनका निधन 11 मई को हुआ.लगभग एक महीने के अंदर ही मैंने अपनी मां को खो दिया. भगवान की कृपा से, उनकी सबसे अच्छी दोस्त, जिन्हें मैं मां कहती हूं,उन्होंने मुझे अपने पास रख लिया.मेरे पिता के देहांत से पहले,मेरी गीता मां को उन्होंने मुझे सौंप दिया था. मेरे जीवन में पिता का कोई सहारा नहीं था.उस समय घर में छोटे बच्चे थे,कृष्णा केवल डेढ़ साल का था और मैं समय से पहले जन्मी थी. मेरे जीवन में बहुत उतार-चढ़ाए आए.’

एक्ट्रेस ने इसके बारे में बात करते हुए आगे कहा,’मैं कई साल तक कृष्णा के साथ नहीं पली-बढ़ी, क्योंकि मैं उसी परिवार के साथ रही जिसने मुझे पाला-पोसा.लेकिन मुझे प्यार और देखभाल मिली और मेरे आस-पास पूरा परिवार था.पीछे मुड़कर देखने पर मुझे लगता है कि ये मेरे लिए अच्छा ही हुआ.’

मैं बच्चा गोद लेने के लिए तैयार हूं

आरती ने इस दौरान अपने पति के बारे में बात करते हुए कहा,’जब मैं पहली बार अपने पति से मिली, तो मैंने उनसे पूरी ईमानदारी से बात की. मैंने उन्हें बताया कि मैं 38 साल की हूं, शायद 39 साल की उम्र तक शादी कर लूंगी और पक्का नहीं पता कि मैं बच्चा पैदा कर पाऊंगी या नहीं. उन्होंने बस मेरी तरफ देखा और कहा कि दुनिया में इतने सारे बच्चे हैं जिन्हें घर की जरूरत है, हम गोद ले सकते हैं.’

बेबी प्लानिंग के बारे में बात करते हुए आरती ने आगे कहा,’अगर मैं नेचुरल तरीके से कंसीव कर पाई तो बहुत अच्छी बात है. अगर नहीं तो भी कोई बात नहीं. मैं बच्चे को गोद लेने के लिए तैयार हूं. ऐसे बहुत सारे बच्चे हैं, जिन्हें घर की जरूरत है. मैं खुद एक एडॉप्टेड चाइल्ड हूं.’

ये भी पढ़ें:-VIDEO: सोती राहा को गोद में लेकर एयरपोर्ट से निकलीं आलिया भट्ट, पैप्स को चुप रहने का इशारा


Leave a Comment