टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खराब दौर से गुजर रही हैं. वो स्टेज 2 लिवर कैंसर से पीड़ित हैं, लेकिन खास बात यह है कि वह ये लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही हैं. कुछ दिन पहले उनकी लिवर सर्जरी हुईं, जिसके बाद वो घबरा गई हैं. अब दीपिका ने अपने फैंस के साथ हेल्थ अपडेट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूबर चैनल पर अपनी डेली लाइफ के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वह इन दिनों काफी परेशान हैं.
मैं हिल गई हूं- दीपिका
दीपिका ने बताया कि वो पिछले कुछ दिनों से कई क्लिप शूट कर रही हैं, लेकिन व्लॉग पूरा नहीं कर पाईं. उन्होंने कहा, ‘ऐसी कोई वजह नहीं है. मैं अगर सच में आपको बोलूं तो मेरे जो ये दोबारा हुआ है… वो छोटा सिस्ट जो 1.3 cm का आया, उसके बाद मैं थोड़ी घबरा गई हूं कि ऐसा क्यों हुआ. इसने मुझे हिला दिया है.’
महिलाओं के शरीर पर क्या बोलीं दीपिका
दीपिका ने अपने व्लॉग में बताया कि वह इस मामले में सोच रही हैं और उन्हें समझ आया है कि महिलाओं का शरीर बहुत कॉम्प्लेटेड होता है. दीपिका ने कहा कि महिलाएं अपने शरीर, अपने मंथली साइकिल, अपने हार्मोनल इश्यू, मूड स्विंग और किसी भी बीमारी के बावजूद, सब संभाल लेती हैं. इसके साथ दीपिका ने महिलाओं के जज्बे और उनकी ताकत को सलाम किया है.
आगे के इलाज के बारे में सोच रही हैं दीपिका
दीपिका ने बताया कि वह जब थकी हुई होती हैं तो सो जाती हैं. उन्होंने कहा, ‘हमें मजबूत और पॉजिटिव रहना होगा. अपनी डेली लाइफ भी जीनी है, आगे के इलाज के बारे में भी सोचना है… कभी-कभी तो ये सारी चीजें बहुत भारी पड़ जाती हैं. पता नहीं मैं जो कह रही हूं उसका कोई मतलब है या नहीं. मैं बस आप लोगों के साथ शेयर करना चाहती थीं.’
दीपिका की कैंसर से लड़ाई
बता दें कि दीपिका ने जून, 2025 में बताया था कि उनके लीवर में बॉल के साइज जितना ट्यूमर है, जिसके बाद जांच में पता चला कि वो स्टेज-2 कैंसर है.
इसके बाद दीपिका की लिवर कैंसर की सर्जरी की गई, जो 14 घंटे तक चली. तब से, दीपिका अपने यूट्यूब चैनल पर अपने स्वास्थ्य के बारे में सब शेयर कर रही हैं,