आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर:द रिवेंज’19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. लेकिन, उससे पहले मेकर्स ने 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज रखे हैं. लेकिन, साउथ के दर्शकों को तगड़ा झटका लगा है. इसके पीछे की वजह ये है कि तमिल और तेलुगु प्रीमियर शोज कैंसिल कर दिए गए हैं.
वहीं, हिंदी प्रीमियर शोज को उसके तय वक्त पर फैंस देख पाएंगे. ‘धुरंधर:द रिवेंज’ के तमिल और तेलुगु पेड प्रीमियर शोज को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में शुरू होने से महज कुछ घंटे पहले ही कैंसिल कर दिया गया है. हालांकि, ओरिजिनल हिंदी वर्जन को रिलीज किया जाएगा.
दर्शकों को पैसे लौटा रहे थिएटर्स
शो को आखिरी पर रद्द करने के पीछे की वजह ये है कि फिल्म के तमिल और तेलुगु वर्जन की अभी डबिंग नहीं हो पाई है. पोस्ट-प्रोडक्शन में हुई इस देरी की वजह से ही तमिल और तेलुगु भाषा में देखने वाले दर्शक इस फिल्म को नहीं देख पाएंगे. हालांकि, जिन लोगों ने इन दो वर्जन की टिकट खरीदी थी, थिएटर ने उन्हें पैसे वापस लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इतना ही नहीं बल्कि दर्शकों से इस असुविधा के लिए माफी भी मांगी गई है.
Dhurandhar: The Revenge – Tamil paid previews scheduled for this evening have been cancelled due to non-availability. Hindi paid previews will be scheduled instead. We are initiating the refunds shortly.
We apologise for the inconvenience.
— Broadway Cinemas (@CinemasBroadway) March 18, 2026
रिपोर्ट के अनुसार थिएटर्स तक कंटेंट पहुंचाने में जो रुकावट हुई है, उसी की वजह से तमिल और तेलुगु शोज को कैंसिल किया गया है. बताया जा रहा है कि देशभर के थिएटर्स में धुरंधर 2 का हिंदी वर्जन जल्द ही पहुंचा दिया गया. वहीं,उम्मीद है की सबटाइटल पैकेज को भी जल्द ही पहुंचाया जाएगा.
धुरंधर 2 अब जब बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है तो कयास लगाया जा रहा है कि इस फिल्म को ईद वीकेंड का बड़ा फायदा मिलेगा. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज़ देखने को मिल रहा है. एक बार फिर से फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की जोड़ी देखने को मिलेगी.
ये भी पढ़ें:-‘पैसा देना है कि नहीं…?’, चेक बाउंस के केस में राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार