फैशन शो में तेजस्वी प्रकाश ने बिखेरा ग्लैम, अदाओं पर फिदा हुए फैंस, वीडियो वायरल

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इन दिनों अपने लुक और स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में वह एक फैशन शो में नजर आईं, जहां उनके ग्लैमरस अंदाज ने फैंस का ध्यान खींच लिया. तेजस्वी की अदाएं और स्टाइल इतना पसंद किया गया कि उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

फैशन शो में तेजस्वी प्रकाश ने बिखेरा ग्लैम
तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में एक फैशन शो में रैंप वॉक किया, जहां उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला. एक्ट्रेस ने इंडो वेसटर्न ड्रेस कैरी की थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी.  रैंप पर उतरते ही उन्होंने अपने स्टाइल और कॉन्फिडेंस से सबका ध्यान खींच लिया.

उनका यह लुक अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिस पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. बता दें एक्ट्रेस हमेशा से अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर चर्चा में रही हैं. वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी दिलकश फोटोज शेयर करती रहती हैं, जहां फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 7.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

तेजस्वी प्रकाश का करियर
तेजस्वी प्रकाश ने साल 2012 में टीवी सीरियल ‘2612’ से डेब्यू किया और इसके बाद उन्हे शो  ‘स्वरागिनी’  से पॉपुलैरिटी मिली. इसके बाद एक्ट्रेस ने कई शोज किए. एक्ट्रेस कई रिएलिटी शोज का भी हिस्सा रही हैं. उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 10 में भाग लिया. फिर ‘बिग बॉस 15’ जीतकर उन्होंने जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की.

इसके बाद उन्होंने एकता कपूर के सुपरहिट शो ‘नागिन 6’ में लीड रोल प्ले किया. वहीं इन दिनों तेजस्वी प्रकाश अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा  के साथ शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में नजर आ रही हैं.


Leave a Comment