रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 2’ 30 जनवरी को ही रिलीज हुई है. इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी- खासी प्रतिक्रिया मिल रही है. ये क्राइम थ्रिलर फिल्म जिस जोनर की है उसका कलेक्शन थोड़ा धीरे- धीरे ही होता है लेकिन रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ की तीसरी किश्त का कलेक्शन काफी अच्छा रहा है. हालांकि ‘बॉर्डर 2’ की सुनामी के बीच इतना टिकना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात है.
‘मर्दानी 3’ का 2 दिन का कलेक्शन
‘मर्दानी 3’ को रिलीज हुए अभी महज 2 दिन ही हुए हैं, जिसमें से दूसरे दिन के आंकड़े अभी पूरे भी नहीं आ पाए हैं. हालांकि सैकनिक की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने करीब 4 करोड़ का कारोबार किया था. तो वहीं दूसरे दिन के रात 8 बजे तक के आंकड़े देखे जाएं तो फिल्म अब तक 4.3 करोड़ का कारोबार कर चुकी है. (फाइनल आंकड़े रात 10:30 बजे तक आएंगे.)

‘बॉर्डर 2’ का 9 दिन का कलेक्शन
तो वहीं बात करें ‘बॉर्डर 2’ की तो ये फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी. ये एक ड्रामा फिल्म है, फिर इसका प्रमोशन भी तगड़ा हुआ ऐसे में इस फिल्म की खूब कमाई की है. सैकनिक के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले ही दिन 30 करोड़ की कमाई कर ली थी. ऐसे में ये फिल्म लगातार नौ दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. अब तक भी इसकी कमाई जारी है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने नौवें दिन अब तक लगभग 13 करोड़ के ऊपर कमा लिए हैं.

‘मर्दानी 3’ vs ‘बॉर्डर 2’
वैसे देखा जाए तो दोनों ही फिल्मों के जोनर अलग होने के चलते इनके बीच कोई कॉम्पिटीशन नहीं हैं. लेकिन एक फीमेल ओरिएंटेड फिल्म होने के नाते बिना किसी बज़ के ‘मर्दानी 3’ सनी देओल की फिल्म के सामने अडिग होकर खड़ी है. ये एक ऐसी फिल्म है जिसकी कमाई धीरे- धीरे ही होती है. तो वहीं सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के साथ लोगों के इमोशंस जुड़े थे, ऐसे में इसकी प्री-बुकिंग के साथ ही इसने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़े हैं.
इतना ही नहीं ‘मर्दानी 3’ को स्क्रीन्स और शोज भी कम ही मिल पाए हैं, उसके बावजूद इस फिल्म ने दो ही दिन में लगभग 8 करोड़ (फिलहाल) के ऊपर का आंकड़ा छू लिया है. ये फिल्म दूसरे दिन के खत्म होते- होते कुल 10 करोड़ का कारोबार भी कर सकती है.