ट्रेडिशनल लुक में स्पॉट हुई अरियाना
हाल ही में पैपराजी ने एक्ट्रेस महिमा चौधरी को उनकी बेटी अरियाना के साथ स्पॉट किया, जहां मां-बेटी की जोड़ी ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आई. महिमा चौधरी रेड कलर की साड़ी में काफी एलिगेंट लग रही थीं, वहीं अरियाना व्हाइट सूट में अपनी सादगी और ग्रेस से सबका दिल जीतती दिखीं. जैसे ही उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, फैंस तारीफ किए बिना नहीं रह पाए.
फैंस ने बांधें तारीफों के पुल
दोनों मां बेटी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. यूजर अलग-अलग तरह के कमेंट्स करके उन्हें कॉम्प्लीमेंट्स दे रहे हैं. किसी ने मां-बेटी की बॉन्डिंग की तारीफ की तो किसी ने अरियाना की खूबसूरती पर प्यार लुटाया. एक फैंस के लिखा यार ये कितनी प्यारी है तो वहीं दूसरे ने लिखा, ये तो बिल्कुल डॉल है.
बता दें, अरियाना का जन्म 10 जून 2007 को हुआ था. महिमा चौधरी ने 2006 में जाने-माने आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी से शादी की थी, जिसके एक साल बाद अरियाना ने जन्म लिया. अब 17 साल की अरियाना अपनी पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग और मीडिया इवेंट्स में भी नजर आने लगी हैं.
फिल्मों में आने को लेकर अरियाना क्या है सोच?
कुछ समय पहले जब अर्याना अपनी मां के साथ एक फिल्म इवेंट में पहुंची थीं, तब पहली बार उन्होंने मीडिया से खुलकर बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो भी अपनी मां की तरह फिल्मों में आना चाहेंगी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- ‘हां, बिल्कुल. मैं मम्मी को देखकर बड़ी हुई हूं और वो मेरे लिए एक इंस्पिरेशन हैं.’ उन्होंने आगे कहा कि उन्हें कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे वो किसी सुपरस्टार के साथ रहती हैं, जो उनकी मां भी हैं.