‘मेरे धुरंधर 2 में 6 सीन थे, सारे काट दिए’, आदित्य धर पर भड़के एक्टर, बोले- मुझसे क्या दुश्मनी है

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनो बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ सेलेब्स से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म के सभी कलाकार सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं हाल ही में फिल्म के एक एक्टर ने डायरेक्टर आदित्य धर से नाराजगी जताई है. 

ये एक्टर हैं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चंद्रिका दीक्षित के मिस्ट्री मैन यानी सैफी, जिन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि फिल्म ‘धुरंधर’ में उन्हे कास्ट किया गया था. फिल्म में उनके 6 सीन थे, लेकिन उनके एक भी सीन नहीं दिखाए गए.

आदित्य धर पर भड़के सैफी  
सैफी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि आप सब लोगों ने मेरी फिल्म ‘धुरंधर’ देख ली होगी लेकिन जिन लोगों ने नहीं देखी मैं एक बात कहना चाहता हूं, आदित्य धर जो इस फिल्म के डायरेक्टर हैं, पता नहीं क्या दुश्मनी है, अगर मेरी चंद्रिका के साथ कोई वीडियो वो देख रहे हैं तो मुझे नहीं पता कि उन लोगों ने ये क्यों सारे सीन कट किए. फिल्म में मेरे 6 सीन्स हैं और 6 के 6 सीन्स कट कर दिए हैं.

उन्होंने कहा कि मैं डायरेक्टर से सिर्फ एक ही चीज कहना चाहता हूं कि भाई अगर मेरे से कोई भी दुश्मनी है कि मैं चंद्रिका के साथ कोई वीडियो बना रहा हूं और तुम्हें वो चीज हर्ट कर रही है तो भाई उसमें सीन डिलीट करने का क्या मतलब है. दूसरी चीज, गाने में मेरी बैकग्राउंड वॉइस आई है, जो आपने देखा होगा बाजीगर ओ बाजीगर वाला सीन. मैं आपको बता दूं जब हम लोग शूट कर रहे थे तब सारी चीजें सही थीं.

रणवीर सिंह और संजय दत्त के साथ था रोल
उन्होंने आगे बताया कि उनका रणवीर सिंह के साथ एक पर्सनल शूट था और उन्होंने संजय दत्त के साथ भी शूट था. ये सब कब और कैसे हो गया नहीं पता, क्योंकि उन्होंने ईद की वजह से वो फिल्म नहीं देख पाए, जब फिल्म देखी तब रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, कि न्यूज में भी आया है मेरे रोल कट गए हैं. सैफी ने आगे कहा कि मेरा सीन पार्ट 1 में ही था, लेकिन फिल्म बड़ी होने कि वजह से पार्ट 2 में कास्ट किया गया.

मैं बहुत बड़े लेवल पर काम करूंगा- सैफी
उन्होंने कहा कि डायरेक्टर को ही एक चीज कहना चाहता हूं कि भाई ठीक है, आपको अगर मेरे कोई सीन काटने थे, मेरे से कोई पर्सनल दुश्मनी थी, या फिर मेरी कोई चीजें आप देख रहे हो, चंद्रिका के साथ आपको देखकर अगर ये लगने लगा कि ये चंद्रिका के साथ फेमस हो रहा है, तो मैं इसके सीन काट दूं, टेंशन मत लो, मैं और चंद्रिका बहुत बड़े लेवल तक काम कर सकते हैं.


Leave a Comment