‘मैं कर्नल हूं’, ‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर पर ट्रोलिंग को लेकर सलमान खान का करारा जवाब

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान शुक्रवार शाम सूरत में ISPL मैच देखने पहुंचे. स्टेडियम में उनकी मौजूदगी ने माहौल और भी खास बना दिया. इस दौरान सलमान न सिर्फ फैंस से मिले, बल्कि मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर भी खुलकर बात की और अपनी बात बेबाक अंदाज में रखी.

‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर पर ट्रोलिंग को लेकर सलमान ने किया रिएक्ट
दरअसल, टीजर में सलमान के एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर कहा गया कि वो रोमांटिक नजर आ रहे हैं, जिस पर उन्हें ट्रोल किया गया. इस पर सलमान ने साफ कहा, ‘कुछ लोगों को ये रोमांटिक लुक लग रहा है, लेकिन भाई मैं फिल्म में कर्नल हूं. ये कर्नल का लुक है, जो अपने जवानों को हौसला देता है और समझाता है कि टीम को कैसे मोटिवेट करना है. उस लुक का कोई और मतलब नहीं है.’ सलमान ने अपने अंदाज में ये भी कहा कि लोग बेवजह बात का मतलब निकाल रहे हैं, जबकि सीन पूरी तरह किरदार और हालात के मुताबिक है.

 

Leave a Comment