प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने शुक्रवार (30 जनवरी, 2026) को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के रेलवे स्टेशन के नए नाम की घोषणा कर दी है. सरकार ने कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन रख दिया है.
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की घोषणा की है. कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है.
केंद्रीय मंत्री ने एक्स पोस्ट में क्या कहा?
#Kathua #RailwayStation renamed as “Martyr Captain Sunil Kumar Choudhary Kathua Railway Station”:
Thanks PM Sh @NarendraModi for expeditiously responding to the popular demand presented before you from the people of Kathua for renaming of Kathua Railway Station after the war…
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) January 30, 2026
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन रखा गया है. उन्होंने कहा कि कठुआ के लोगों की ओर से रखी गई उस लोकप्रिय मांग पर तत्परता के साथ सकारात्मक फैसला लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार जताता हूं. जिसके तहत इस रेलवे स्टेशन का नाम उस वीर युद्ध शहीद के नाम पर रखा गया जो इसी धरती के सपूत थे.