कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने अमेरिकी टैरिफ के कारण भारतीय कपड़ा उद्योग को हो रहे नुकसान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने शुक्रवार (23 जनवरी 2026) को कहा कि उन्हें (पीएम मोदी) अपनी कमजोरी का असर अर्थव्यवस्था पर और नहीं पड़ने देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ एक ऐसा व्यापार समझौता होना चाहिए जिसमें भारतीय व्यवसाय और मजदूरों को तवज्जो मिले.
कांग्रेस सांद राहुल गांधी ने हाल ही में गुरुग्राम के पास मानेसर में एक कपड़ा फैक्ट्री का दौरा किया और इसका वीडियो उन्होंने शुक्रवार को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया. राहुल ने कहा, ‘मोदी जी, आपकी जवाबदेही बनती है, कृपया इस मामले पर ध्यान दीजिए.’
अमेरिकी टैरिफ का कपड़ा उद्योग पर पड़ रहा असर: राहुल गांधी
उन्होंने कहा, ‘भारत का कपड़ा उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था में रोजगार देने के मामले में दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है. हमारे कपड़े दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं और हमारे दर्जियों की कारीगरी का सच में कोई मुकाबला नहीं है.’ कांग्रेस नेता ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ के कारण कपड़ा उद्योग बहुत अनिश्चितता का सामना कर रहा है.
50% US tariffs and uncertainty are badly hurting India’s textile exporters. Job losses, factory shutdowns and reduced orders are a reality of our ‘Dead Economy’.
Mr. Modi has offered no relief or even spoken about tariffs, even though more than 4.5 crore jobs and lakhs of… pic.twitter.com/5BcG3AZibg
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 23, 2026
कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘अमेरिका ने 50 फीसदी टैरिफ लगाया है. यूरोप में कीमतें गिर रही हैं, बांग्लादेश और चीन से कड़ा मुकाबला है, हमारे कपड़ा उद्योग और कपड़ा निर्यातक हर तरफ से पिस रहे हैं. इसका सीधा असर नौकरियों पर पड़ रहा है. फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, खरीद घट रही है और पूरे क्षेत्र में खलबली है.’
राहुल गांधी ने फिर कसा ‘डेड इकोनॉमी’ वाला तंज
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘पीएम मोदी ने कोई राहत नहीं दी है और न ही टैरिफ के बारे में बात की है, जबकि 4.5 करोड़ से ज्यादा नौकरियां और लाखों बिजनेस दांव पर लगे हैं. नौकरियों का नुकसान, कारखानों का बंद होना और ऑर्डरों में कमी आना हमारी डेड इकोनॉमी की वास्तविकता बन चुकी है.’ उनके मुताबिक, इस क्षेत्र में काम करने वालों को उन्हें बस एक ऐसी सरकार चाहिए जो उन्हें वास्तविक सहयोग दे.
राहुल गांधी ने कहा, ‘यह बहुत जरूरी है कि भारत अमेरिका के साथ एक ऐसा व्यापार समझौता करे जिसमें भारतीय उद्योग और भारतीय मजदूरों को वरीयता मिले. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी कमजोरी का असर हमारी अर्थव्यवस्था पर और नहीं पड़ने देना चाहिए.’
THE INDIAN ECONOMY IS DEAD.
Modi killed it.
1. Adani-Modi partnership
2. Demonetisation and a flawed GST
3. Failed “Assemble in India”
4. MSMEs wiped out
5. Farmers crushedModi has destroyed the future of India’s youth because there are no jobs.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 31, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले साल भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी कहा था, जिसका कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने समर्थन किया था. राहुल गांधी ने कहा था कि भारत डेड इकोनॉमी है और इसके लिए पीएम मोदी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा था, ‘देश की आर्थिक स्थिति सबको दिख रही है, बस प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को नहीं दिख रही. अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है. मुझे खुशी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने सच्चाई बताई है.’