रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ में कौन है ‘आतिफ अहमद’, किसने निभाया है ये किरदार? 51 साल के एक्टर की हो रही चर्चा

साल की मच अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाए हुए हैं. फिल्म ने पेड प्रीव्यू में धुआंधार परफ़र्म करने के के बाद रिलीज के दो दिन में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. वहीं इन सबके बीच धुरंधर द रिवेंज या धुरंधर 2 में पुराने कलाकारों के साथ कई नए किरदार भी नजर आए. उनमें से एक किरदार का नाम है ‘आतिफ़ अहमद’. फिलहाल ये किरदार सुर्खियों में छाया हुआ. चलिये यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ में ‘आतिफ़ अहमद’ का किरदार किसने निभाया है?

धुरंधर 2 में आतिफ़ अहमदकौन है?
‘धुरंधर 2’ अब सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है और फ़ैन्स रणवीर सिंह की एक्टिंग के दीवाने हो रहे हैं.  हालांकि, एक नया किरदार जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, वह है ‘आतिफ़ अहमद’ यह किरदार उत्तर प्रदेश के सबसे खूंखार गैंगस्टरों में से एक, अतीक़ अहमद से अजीब तरह से मिलता-जुलता है. अतीक़ अहमद की 15 अप्रैल, 2023 को भारत के प्रयागराज में, पत्रकारों का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ संगठित अपराध की अंधेरी दुनिया और राजनीति से उसके जुड़ाव को दिखाती है।. इस कहानी की इंस्पिरेशन उत्तर प्रदेश में घटी असल घटनाओं से ली गई है. फिल्म की स्टोरी असल दुनिया के अपराधों को बारीकी से दिखाती है.

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में कौन है 'आतिफ अहमद', किसने निभाया है ये किरदार? 51 साल के एक्टर की हो रही चर्चा

धुरंधर 2में आतिफ़ अहमद का किरदार किसने निभाया?
अभिनेता सलीम सिद्दीकी ने ‘धुरंधर 2’ में आतिफ़ अहमद का किरदार निभाया है, और उनके अभिनय की तारीफ़ इस बात के लिए हो रही है कि वह उत्तर प्रदेश के दिवंगत माफ़िया डॉन की ‘कार्बन कॉपी’ लग रहे हैं. 51 वर्षीय इस अभिनेता के पास थिएटर और कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम करने का सालों का एक्सपीरियंस है.

 

धुरंधर 2में अतीक अहमद की क्या भूमिका है?
‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद के किरदार को एक ऐसे ताकतवर राजनेता के तौर पर दिखाया गया है, जिसके आईएसआई-पाकिस्तान के साथ गहरे ताल्लुकात हैं. फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि वह पूरे भारत में अवैध नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी का एक विशाल नेटवर्क कैसे चलाता है. कहानी का एक बड़ा हिस्सा इस बात पर फोक्स्ड है कि वह उत्तर प्रदेश के चुनावों को प्रभावित करने के लिए नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से नकली नोटों की तस्करी में कैसे शामिल है. दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद की हत्या को भी ठीक उसी तरह से दिखाया गया है, जिस तरह से वह असल ज़िंदगी में हुई थी.


Leave a Comment