राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

पीएम मोदी ने आज बुधवार (18 मार्च) को राज्यसभा सांसदों के लिए फेयरबल स्पीच दी. उन्होंने कहा कि आदरणीय देवेगौड़ा, मल्लिकार्जुन खरगे जी, शरद पवार जी ऐसे वरिष्ठ लोग हैं, जिनकी आधी उम्र संसदीय कार्य प्रणाली में गई है. हमें इनसे सीखना चाहिए. समाज में जो जिम्मेदारी मिली है, उसके प्रति समर्पित रहना.

खरगे और शरद पवार का किया जिक्र
राज्यसभा में जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उन्हें लेकर धन्यवाद भाषण के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष के कई सांसदों की जमकर तारीफ की. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और दिग्गज नेता शरद पवार का जिक्र कर उन्होंने कहा कि मैं उनके योगदान की सराहना करूंगा. इतना लंबा कार्यकाल छोटा नहीं होता. उसी प्रकार से उप सभापति हरिवंश जी भी विदाई ले रहे हैं.

(ये ख़बर लगातार अपडेट की जा रही है)

Leave a Comment