‘वो बड़े स्केल पर… भोजपुरी फिल्मों को ग्लोबल लेवल पर क्यों नहीं मिल रही पहचान? निरहुआ ने बताई इसके पीछे की सच्चाई

भाबीजी घर पर हैं सिनेमाघरों में 6 फरवरी को रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. इसी बीच निरहुआ ने भोजपुरी फिल्मों को लेकर बात की. एक्टर ने बताया कि आखिर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री क्यों पिछड़ रही है.

उन्होंने बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री अब भी बजट की कमी से जूझ रही है. जूम को दिए इंटरव्यू में निरहुआ ने ये बात बताई कि आखिर क्यों तेलुगु सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर पहचान मिल रही है. वहीं, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को उस तरह से पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई है.

भोजपुरी की बजट पर निरहुआ का खुलासा

निरहुआ ने कहा,’वो फिल्म के बजट का भी दायरा होता है. अगर किसी भी फिल्म का बजट ज्यादा होता है तो बड़े स्केल पर मेकर्स फिल्में बना पाते हैं. लेकिन, भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा नहीं है.वहां बजट लिमिट है.’ निरहुआ ने इस दौरान भाबीजी घर पर हैं सीरियल के बारे में भी बात की.

उन्होंने कहा कि ये फिल्म भारत के सभी दर्शकों को पसंद आएगी. उन्होंने कहा,’चाहे मराठी हो, पंजाबी हो, तेलुगु हो, तमेलियन हो या हिंदी हो, भाबीजी घर पर हैं ऐसी फिल्म है जो सबको पसंद आएगी.’ भाबीजी घर पर हैं 2 में निरहुआ, रवि किशन, मुकेश तिवारी, आसिफ शेख, रोहिताश्व गौड़ और शुभांगी अत्रे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

भाबीजी घर पर हैं सीरियल को दर्शकों ने काफी पसंद किया. अब मेकर्स ने इस पर फिल्म बनाकर इसे बड़े पर्दे पर उतार दिया. साथ ही भोजपुरी फिल्मों के एक्टर्स की एंट्री ने इस फिल्म को और भी ग्रैंड बना दिया.

इतना ही नहीं रवि किशन और निरहुआ जैसे एक्टर्स की एंट्री की वजह से इस शो को लेकर दर्शकों में और भी ज्यादा उत्साह बढ़ गया. बता दें 2015 में इस सीरियल के पहले एपिसोड का प्रीमियर हुआ था. तबसे लेकर आज तक ये शो दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है.

ये भी पढ़ें:-गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला इन दो एक्टर्स संग हुईं कोजी, वीडियो देख एक्टर के फैंस का फूटा गुस्सा

 

 


Leave a Comment