इरफान खान संग इंटीमेट सीन पर बोलीं दिव्या दत्ता
दिव्या दत्ता ने पिंकविला को इंटरव्यू में बताया कि वह उस इंटीमेट सीन की शूटिंग को लेकर बहुत नर्वस थीं. उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत नर्वस थी, लेकिन यह सीन बहुत खूबसूरत था. सीन में एक बिना बच्चे वाले कपल को दिखाया गया था, जो रो रहे हैं और प्यार कर रहे हैं. यह सच में एक भावनात्मक और खूबसूरत सीन था. हमारी डायरेक्टर जेनिफर लिंच थीं, जो डेविड लिंच की बेटी हैं. सेट पर आधे लोग बाहर से आए थे और आधे हमारे अपने लोग थे.’

दिव्या ने ज्यादा नर्वस थे इरफान
दिव्या ने बताया कि सेट पर हर कोई उम्मीद कर रहा था कि सीन अच्छा निकले. वह सोच रही थीं, ‘मैं क्या करूं? क्या करूं?’ क्योंकि उस समय इंटिमेसी डायरेक्टर नहीं होते थे. उन्होंने याद किया कि इरफान कहां हैं, यह जानने पर पता चला कि वह छत पर छिपे हुए थे, और उनसे भी ज्यादा नर्वस थे. दिव्या कहती हैं, ‘मैंने पूछा, सुनिए इरफान कहां हैं? डायरेक्टर ने कहा, ‘वो छत पर बैठे हैं, तुमसे भी ज्यादा नर्वस हैं.’ दिव्या दत्ता ने कहा, ‘आपको देखना होता है कि आपका को-स्टार आराम से है. उस समय आपकी दोस्ती बहुत काम आती है.’