शहनाज गिल ने भाई शहबाज संग गुरुद्वारे में माथा टेक मनाया बर्थडे, तस्वीर शेयर कर दिखाई झलक

पंजाबी सिंगर, एक्ट्रेस और मॉडल शहनााज गिल ने 27 जनवरी को अपना 32वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर उन्हें फैंस, दोस्तों और परिवार की ओर से ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं मिलीं. उन्होनें इस खास दिन को अपने करीबी लोगों के साथ एक मनाया. वहीं शहनााज गिल ने भाई शहबाज बादेशा के साथ अपने जन्मदिन पर गुरुद्वारे जाकर आशीर्वाद लिया.

जन्मदिन पर भाई शहबाज के साथ गुरुद्वारे पहुंचीं शहनााज
जन्मदिन की खुशियों के बीच, एक्ट्रेस शहनााज गिल ने धन धन बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारे का आशीर्वाद लिया. उनके साथ उनके भाई शहबाज बादेशा भी मौजूद रहे. इंस्टाग्राम पर उन्होंने इस मौके की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों मंदिर के सामने हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं और सिर पर स्कार्फ़ रखे हैं. कैप्शन में शहनााज ने लिखा, ‘धन धन बाबा दीप सिंह जी ‘वहेगुरु सब ते मेहर करेयो.’

बर्थडे सेलिब्रेशन की दिखाई झलक
इस खास मौके पर, शहनााज गिल ने सोशल मीडिया पर सिख गुरु बाबा दीप सिंह जी की तस्वीर भी शेयर की और लिखा, ‘शहीद बाबा दीप सिंह जी की जन्म जयंती पर लाखों बधाइयां. वहेगुरु जी. हैप्पी बर्थडे बाबा जी.’ जन्मदिन की खुशियों में शहनााज ने अपने 32वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन की झलकियां भी फैंस के साथ साझा कीं.

वीडियो में वो अपने करीबी लोगों के साथ खुशियों से झूमती, केक काटती और डांस करती नजर आईं. उनके चेहरे की मुस्कान दिखा रही थी कि यह उनके जीवन का एक यादगार जन्मदिन रहा. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आज 27 तारीख है और मैं हर पल का मजा ले रही हूं. हैप्पी बर्थडे टू मी’

भाई शहबाज ने खास अंदाज में किया विश
इस मौके पर शहनााज के भाई शहबाज बादेशा का पोस्ट भी खूब चर्चा में रहा. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन के लिए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो शहनााज के साथ खड़े होकर पंजाबी में कहते सुने गए, ‘आज मेरी बहन का जन्मदिन है, जन्मदिन मुबारक हो मेरी बहन शहनााज.’ उन्होंने आगे कहा ‘इसने हमें ज़िंदगी में बहुत कुछ दिया है और मुझे यकीन है कि भविष्य में वह और ऊंचाइयां छुएंगी. मैं आज जो भी हूं, वो उसकी वजह से है. उसके बिना हम में से कोई भी यहां नहीं होता. धन्यवाद… मैं तुमसे प्यार करता हूं.’


Leave a Comment