ममता कुलकर्णी ने कई सालों पहले इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और कहां रहती थी, उसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी. लेकिन, 2025 में जब वो महाकुंभ के दौरान इंडिया वापस आईं तो उन्हें देख हर कोई दंग रह गया. क्योंकि, बॉलीवुड फिल्मों में अपनी ग्लैमरस अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली ममता महाकुंभ के दौरान साध्वी के भेष में नजर आईं.
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अब वो आध्यात्म की राह निकल पड़ी हैं और साध्वी की तरह ही रहना पसंद करती हैं. लेकिन, अब ममता की इन बातों पर पानी फिरता हुआ दिख रहा है. दरअसल, ममता अब अपनी गर्ल गैंग के साथ गोवा में छुट्टियां मनाने निकल पड़ी हैं.
फ्रेंड संग मस्ती करती दिखीं ममता
लेकिन, इस दौरान वो साध्वी की भेष में नहीं बल्कि ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं. वायरल तस्वीरों और वीडियो में देखने को मिल रहा है कि ममता अपनी फ्रेंड्स के संग गोवा ट्रिप पर हैं और वो अपने पुराने अवतार में दिखाई दे रही हैं.
हाल ही में ममता को टीवी पर देखा गया था. जी हां, एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ में बतौर गेस्ट नजर आई थीं. हालांकि, अब ममता के इस नए अंदाज को देख हर कोई हैरान है. ममता ने अपने इंस्टाग्राम पर भी गोवा ट्रिप की जर्नी की झलक दिखलाई है.
इसमें उन्हें मोबाइल से वीडियो शूट करते देखा जा रहा है. वीडियो में वो अपनी फ्रेंड्स को इंट्रोड्यूस करती दिख रही हैं. ममता के इस अंदाज को देख लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा- ये तो नकली साध्वी निकली. तो दूसरे यूजर ने कहा-बैक टू ट्रैक. आपको बता दें ममता कुलकर्णी 90 के दशक की ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक मानी जाती थीं.
ये भी पढ़ें:-OTT पर छाएंगे निरहुआ, Prime Video के शो Dupahiya Season 2 में भोजपुरी सुपरस्टार की एंट्री