Keywords:
Summery:
साल 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ ने बॉक्स ऑफिस में तो कई रिकॉर्ड तोड़े ही हैं. लेकिन इस फिल्म में दो ऐसे स्टार्स भी हमें दिए है जो एंटरटेनमेंट की दुनिया में लगातार धमाल ही मचा रही हैं. ये दोनों स्टार्स हैं फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा. फिल्म में दोनों के किरदार और इनी परफॉर्मेंस को बहुत पसंद किया गया था. हाल ही में दोनों कई साल बाद साथ में नजर आई हैं. दोनों को एक दूसरे के साथ अच्छे से घुलता- मिलता देख फैंस को भी बहुत अच्छा लगा.
दरअसल बसंत पंचमी के मौके पर अनुराग बासु के घर में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. इस दौरान टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के कई सेलिब्रिटीज यहां पहुंचे. यहीं पर फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा को भी साथ में स्पॉट किया गया. इस दौरान दोनों ही साड़ी पहनकर ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं और दोनों ने साथ में मीडिया के सामने पोज भी दिए.
फातिमा सना शेख सफेद रंग की मुलमुल कॉटन की साड़ी में आी थीं, जिस पर छोटे- छोटे लाल रंग के हार्ट बने थे. इसके साथ उन्होंने रेड कलर का पफ स्लीव्स वाला ब्लाउज पहना. फातिमा काफी सिंपल लुक में थीं उनके कानों में छोटे सी ऑक्सिडाइज्ड झुमकी थी. तो वहीं सान्या मल्होत्रा ने सिल्क की डार्क ग्रे कलर की साड़ी पहनी जिस पर गोल्डन वर्क था. इसके साथ उन्होंने गोल्डन झमके स्टाइल किए और बालों में मैसी बन बनाया. दोनों ही काफी सिंपल औप सोबर लुक में प्यारी लग रही थीं.
बता दें कि फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ‘दंगल’ के बाद से ही अच्छी दोस्त बन गई थीं. दोनों अब कई अलग- अलग फिल्में कर रही हैं. हाल ही में फातिमा सना शेख ‘गुस्ताख इश्क’ में विजय वर्मा के साथ नजर आईं. इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था.