14 साल के करियर में इस एक्टर ने दी एक से बढ़कर एक फिल्में, बॉर्डर 2 से काट दिया है बवाल

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं. हाल ही में उनकी फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और ये बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. कलेक्शन के मामले में बॉर्डर 2 ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वरुण की एक्टिंग से लोग काफी इंप्रेस हुए हैं और खूब तारीफ भी की है. वरुण ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और बॉर्डर 2 भी उसी लिस्ट में शामिल हो गई है. आइए आपको वरुण के करियर और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

 वरुण धवन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 से की थी. उनकी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर थी जो हिट साबित हुई थी. उसके बाद से वरुण एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुके हैं. उन्हें इंडस्ट्री में 14 साल हो गए हैं. वरुण के आगे बड़े-बड़े एक्टर फेल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में अब तक सिर्फ 3 ही फ्लॉप फिल्में दी हैं.

वरुण ने दी हिट फिल्में

वरुण धवन ने अपने करियर में 18 फिल्में दी हैं. जिसमें से 15 फिल्में हिट और एवरेज रही हैं. उनकी बस तीन ही फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं. वरुण की फिल्मों के बारे में बात करें तो पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद वो सेमी हिट मैं तेरा हीरो (50.60 करोड़), हिट हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां (76.81 करोड़), हिट बदलापुर (50.07 करोड़), हिट एबीसीडी 2 (105.74 करोड़), सेमी हिट दिलवाले (148.72 करोड़), एवरेज ढिशूम (70 करोड़), हिट बद्रीनाथ की दुल्हनिया (116.68 करोड़), सेमी हिट जुड़वा 2 (138.61 करोड़), एवरेज अक्टूबर (39.06 करोड़) और सेमी सुई धागा (79.02 करोड़) में नजर आए.

हाल ही में उनकी 18वीं फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज हुई है. बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और हिट साबित होने वाली है. इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आए हैं.

ये हैं फ्लॉप फिल्में

वरुण धवन की फ्लॉप फिल्मों की बात करें तो इसमें पहली फिल्म कलंक है. ये एक बिग बजट फिल्म थी. उसके बाद स्ट्रीट डांसर 3डी और आखिर में बेबी जॉन है. ये तीनों फिल्मों बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थीं.

ये भी पढ़ें: तब्बू की 10 खूबसूरत तस्वीरें, 53 की उम्र भी नहीं घटा ग्लैमर, फोटोज देख आहें भरते हैं फैंस


Leave a Comment