1. बॉर्डर 2
कोईमोई की रिपोर्ट्स के मुताबित लिस्ट में पहले नंबर पर है, साल 2026 में रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’. इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया. यह फिल्म देशभक्ति और एक्शन से भरपूर रही, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए. दमदार कहानी और इमोशनल अपील के दम पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 360.44 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई. फिल्म थिएटर में लगी है.

2. ओ’रोमियो
रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘ओ’रोमियो’ का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया. फरवरी 2026 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में दिखे. दर्शकों के बीच फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 73.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म थिएटर में लगी है.

3. मर्दानी 3
‘मर्दानी 3’ का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया, जबकि रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में नजर आईं. एक्शन-थ्रिलर अंदाज में बनी यह फिल्म 2026 में रिलीज हुई और दर्शकों को खूब पसंद आई. फिल्म ने करीब 50.27 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म थिएटर में लगी है.

4. इक्कीस
‘इक्कीस’ एक देशभक्ति से जुड़ी फिल्म रही, जिसका निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया. इसमें अगस्त्य नंदा अहम भूमिकाओं में नजर आए. शानदार कहानी और मजबूत अभिनय के चलते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 36.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

5. अस्सी
सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म ‘अस्सी’ का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया. 2026 में रिलीज हुई. इस फिल्म में तापसी पन्नू, कनी कुश्रुति, जीशान अय्यूब मुख्य भूमिकाओं में नजर आए. फिल्म ने करीब 7.4 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की. फिल्म थिएटर में लगी है.
