5 ऑडिशन दिए, फिर भी गौहर खान नहीं बन पाई थीं ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ की हिरोइन, हैरान कर देगी वजह

गौहर खान टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. उन्होंने साल 2009 में ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ से एक्टिंग डेब्यू किया. इसके बाद वो इशाकज़ादे और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्मों में नजर आईं. गौहर ने बिग बॉस 7 का खिताब भी जीता था. वहीं एक बार खूबसूरती की वजह से उन्हें फिल्म नहीं मिली थी.

‘स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए गौहर खान ने दिए थे 5 ऑडिशन
एक्ट्रेस ने एक बार फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया था. फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें एक बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में सिर्फ इसलिए रोल नहीं मिला, क्योंकि मेकर्स को लगा कि वो उस किरदार के लिए ‘बहुत ज्यादा खूबसूरत’ हैं.

वो प्रोजेक्ट कोई और नहीं बल्कि ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ थी. डैनी बॉयल के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त सफलता हासिल की थी. गौहर खान ने बताया था कि उन्होंने ऑडिशन के पांच राउंड क्लियर कर लिए थे और डैनी बॉयल उनकी एक्टिंग से काफी इंप्रेस भी हुए थे. हालांकि, डायरेक्टर को लगा कि उनका लुक फिल्म की रफ और रियलिस्टिक कहानी के मुताबिक फिट नहीं बैठता, जिसकी वजह से उन्हें यह रोल नहीं मिल पाया.

ये भी पढ़ेंः अपनी मौत की फर्जी खबरों पर आग-बबूला हुए शक्ति कपूर, बोले- ‘मैं लीगल एक्शन लूंगा’

गौहर खान ने कहा था, ‘मेरी जिंदगी का एक सबसे बड़ा प्रोजेक्ट सिर्फ इसलिए हाथ से निकल गया, क्योंकि मैं उसके लिए बहुत ज्यादा खूबसूरत दिखती थी और वो फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ थी. मैंने डैनी बॉयल से मुलाकात की थी और फिल्म के लिए पांच राउंड ऑडिशन भी दिए थे. पांचवें राउंड के बाद उन्होंने मुझसे कहा था, ‘तुम शानदार एक्टर हो, क्या तुमने सच में इंडिया में ट्रेनिंग ली है?’ उस वक्त मेरे पास ज्यादा अनुभव भी नहीं था और मैंने उनसे कहा था, ‘हां, मैंने इंडिया में ही ट्रेनिंग ली है.’

डायरेक्टर ने किया था साफ मना
गौहर खान ने आगे बताया, ‘उन्होंने मुझसे कहा था, तुम किसी ऐसे एक्टर की तरह बात करती हो, जिसने इंडिया के बाहर से ट्रेनिंग ली हो. तुम्हारे पास इतना अनुभव कैसे है?’ इस पर मैंने कहा, ‘सर, मुझे नहीं पता, मैं बस हर दिन बेहतर करने की कोशिश करती हूं.’ फिर डैनी बॉयल ने कहा, ‘तुम बहुत शानदार एक्टर हो, लेकिन मैं तुम्हें इस फिल्म में कास्ट नहीं कर पाऊंगा क्योंकि मुझे तीन अलग-अलग एज ग्रुप मैच करने हैं और तुम्हारा चेहरा ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ जैसी फिल्म में फिट नहीं बैठता.’

ये भी पढ़ेंः प्रेग्नेंट सुरभि ज्योति ने दिखाया ग्लैमरस अवतार, ग्रीन बॉडीकॉन ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फोटोज वायरल

गौहर खान ने बताया कि ऐसा ही अनुभव उन्हें ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ की शूटिंग के दौरान भी हुआ था. अपने किरदार के लिए डायरेक्टर ने उन्हें खास तौर पर ज्यादा ‘अटपटा’ मेकअप करने को कहा था, क्योंकि फिल्म में उनका रोल एक ऐसी लड़की का था, जिसे ज्यादा ग्लैमरस या खूबसूरत नहीं दिखना था.


Leave a Comment