केरलम की नई सरकार में किसे मिलेगी CM की कुर्सी, कांग्रेस के तीन नेताओं का नाम रेस में सबसे आगे

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पर्यवेक्षकों ने रिपोर्ट सौंपी, विधायकों की राय राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी गई।

केरलम के 140 सदस्यों वाली विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने 102 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की, लेकिन 4 मई, 2026 को चुनावी नतीजे सामने आने के बाद भी अब तक गठबंधन की तरफ से राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं हो पाई है. कांग्रेस पार्टी के भीतर केरलम में अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर मंथन पर जोरों-शोर से चर्चा चल रही है.

कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने पार्टी अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट

कांग्रेस पार्टी की तरफ से नियुक्त दो AICC पर्यवेक्षकों मुकुल वासनिक और अजय माकन ने केरलम के अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर शुक्रवार (8 मई, 2026) को अपनी रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दी है. इस रिपोर्ट में कांग्रेस विधायकों की सीएम पद को लेकर उनकी राय और पसंदीदा नेता के बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है.

सीएम पद की रेस में कौन-कौन से नेता आगे?

रिपोर्ट के मुताबिक, केरलम के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में तीन बड़े नेताओं के नाम सबसे आगे है. इनमें वी. डी. सतीशन, रमेश चेन्नीथला और केसी वेणुगोपाल नाम शामिल है. अब कांग्रेस नेतृत्व ऐसा फार्मूला तैयार करने की कोशिश कर रहा है, जिससे तीनों प्रमुख नेताओं को संतुष्ट रखा जा सके और पार्टी के भीतर किसी प्रकार की बगावत की स्थिति पैदा न हो.

यह भी पढ़ेंः तमिलनाडु CM के शपथ ग्रहण में गाया गया पूरा वंदे मातरम गीत, थलपति विजय ने भाजपा को क्या दिया मैसेज?

वी. डी. सतीशन- वीडी सतीशन ने 2016 और 2021 में कांग्रेस की हार के बाद केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी संभाली थी. उनके नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव में UDF ने 20 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी. सतीशन को केरल की राजनीति में UDF का एक मजबूत और प्रभावशाली चेहरा माना जाता है. वह लगातार कई बार परवूर सीट से विधायक चुने जा चुके हैं. शुक्रवार (8 मई, 2026) को उनके समर्थकों ने केरल के कई हिस्सों में प्रदर्शन करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की.

के. सी. वेणुगोपाल- AICC के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल भी केरलम के मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं. वे कांग्रेस नेतृत्व, खासकर राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं. 2026 के विधानसभा चुनाव अभियान में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी और पार्टी रणनीति तैयार करने में भी उनकी बड़ी भागीदारी रही.

केरल में सीएम के लिए केसी वेणुगोपाल का नाम जरूर आगे चल रहा है, लेकिन उन्होंने इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है, ऐसे में अगर उन्हें सीएम बनाया जाता है, तो संवैधानिक प्रक्रिया के तहत अगले 6 महीनों में उन्हें विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना होगा.

रमेश चेन्निथला- रमेश चेन्निथला केरलम के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में गिने जाते हैं. वह पहले केरल के गृह मंत्री भी रह चुके हैं. पार्टी संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. 2026 विधानसभा चुनाव में उन्होंने हरिपद सीट से लगातार छठी बार जीत हासिल की है.

यह भी पढ़ेंः US Iran War: ‘जरूरत के अनुसार तेल-गैस का हो इस्तेमाल, यह समय…’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी का बड़ा बयान

Leave a Comment