टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा हैं. शो के हर किरदार फैंस को बहुत पसंद आते हैं. वहीं माधवी भिड़े और उनकी ऑन स्क्रीन बेटी सोनू की बॉन्डिंग भी शो में बहुत प्यारी लगती हैं. हालांकि, माधवी भिड़े का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सोनालिका जोशी की रियल लाइफ बेटी आर्या जोशी भी बहुत खूबसूरत हैं. हाल ही में सोनालिका ने अपनी बेटी के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बेटी के साथ गाना गाते हुए नजर आ रही हैं.
बेटी के साथ शेयर किया वीडियो
सोनालिका जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों ‘हम तेरे प्यार में’ गाना गाते हुए नजर आ रही हैं. इस वीडियो में दोनों की आवाज बहुत प्यारी लग रही हैं और सभी उनकी जोड़ी और बॉन्ड की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सोनालिका ने वीडियो में मरून कलर के कुर्ती में दिखाई दे रही हैं. वहीं उनकी बेटी एक ब्लू कलर के स्लीवलेस कुर्ती में हैं. इस पोस्ट के साथ सोनालिका ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी मदर्स डे’.
फैंस और सेलेब्स ने लुटाया प्यार

ये भी पढ़ें: राम, सीता से लेकर रावण तक, जानिए कौन है ‘रामायण’ स्टारकास्ट के रियल लाइफ पार्टनर्स
हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब सोनालिका ने अपनी बेटी के साथ गाने के वीडियो शेयर किए हैं. पहले भी उन्होंने अपनी बेटी के साथ कई गाने गाए और तारीफ बटोरीं.
सोनालिका का करियर
वहीं बात करें सोनालिका के करियर की, तो उन्होंने अपने मराठी थिएटर और सीरियल्स से अपने करियर की शुरुआत की थीं. इसके बाद साल 2006 में उन्होंने ‘वारस सरेच सरस’ मराठी फिल्म में अभिनय किया. हालांकि उन्हें असली पहचान सोनी टीवी के पॉपुलर और पुराने शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मिलीं. साल 2008 में शो के शुरू होने के बाद से अब तक सोनालिका इसका हिस्सा हैं और माधवी भिड़े के किरदार से सुर्खियां बटोरती रहती हैं. हालांकि उनकी बेटी आर्या अभी पढ़ाई कर रही है और ग्लैमर की दुनिया से दूर रहती हैं.